लाइफस्टाइल

बारिश के मौसम में आपके ट्रेवल प्लान को और सुहाना बना देंगे ये पर्यटन स्थल

पिछले दो दिन के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इससे पहले गर्मी अपने चरम पर थी। राजस्थान जैसे रेतीले प्रदेश में तो तापमान कई जगह 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। तेज गर्मी और लू चलने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन गर्मी के बीच अब लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि देश में गर्मी के मौसम के बाद मानसून की शुरुआत होती है। अगर आप भी गर्मी के मौसम के बाद मानसून के कूल वेदर को इंजॉय करना का प्लान बना रहे है तो ये टॉप-5 मानसून डेस्टिनेशन हैं आपके लिए..

विही गांव, महाराष्ट्र

अगर आप मानसून के मौसम में कम बजट में घूमना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के विहीगांव जा सकते हैं। विहीगांव मुंबई से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विहीगांव मानसून में घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा डेस्टीनेशन है। यहां का अशोका वॉटरफॉल बारिश के मौसम में देखने लायक होता है। विही जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन कसारा है। वायु मार्ग से जाने के लिए मुंबई तक की फ्लाइट ले सकते हैं।

अरकू वैली, आंध्र प्रदेश

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम जिले में स्थित अरकू वैली एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इसके पास ही जनजातीय संग्रहालय, टाइडा, बोर्रा गुफाएं, सांगडा झरने और पद्मपुरम बॉटनिकल गार्डन हैं जो देखने पर बारिश के मौसम में ताज़गी का अहसास कराएंगे। इसके अलावा जो लोग प्रकृति के जायके से खुद को तृप्त करना चाहते हैं, वे यहां के कॉफी बागानों में घूमकर कर यात्रा को और शानदार बना सकते हैं। अरकू वैली जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन अरकू गांव है और वैज़ाग एयरपोर्ट से भी यहां पहुंचा जा सकता है।

नोहकालीकाई झरना, मेघालय

मेघालय राज्य को प्रकृति ने वर्ष भर बारिश के लिए ही बनाया है। यहां चेरापूंजी के पास नोहकालीकाई झरना भारत का सबसे ऊंचा झरना है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ साल पहले तक चेरापूंजी को विश्व में प्रति वर्ष सबसे ज्यादा बारिश के लिए जाना जाता था, लेकिन अब मेघालय के ही मासिनराम गांव के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। चेरापूंजी ​के पास नोहकालीकाई झरने के जल का स्रोत यही बारिश है। मानसून के मौसम में यहां ईस्ट खासी हिल्स में ट्रेक करना यादगार बन सकता है। यहां पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट और स्टेशन असम स्थित गुवाहाटी है।

हैलेबिडु, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य स्थित हैलेबिडु एक समय में होसला साम्राज्य की गौरवान्वित शाही राजधानी हुआ करती थी। इस की प्रसिद्धि उस समय बहुत ज्यादा थी और इसे ‘द्वारसमुद्र’ के रूप में जाना जाता था। मानसून के मौसम में यहां वेदर कूल होता है। अगर आपको इतिहास और वास्तुकला में रूचि है तो आप यहां जरूर जाएं। यहां के पुराने महल व किले अपनी ख़ास शैली में बनावट के कारण ध्यान आकर्षित करते हैं। यहां पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट मैसूर है। आप मैसूर, हसन या मैंगलोर रेलवे स्टेशन पहुंचकर हैलेबिडु की ट्रिप कर सकते हैं।

जोग झरना, कर्नाटक

प्रसिद्ध जोग प्रपात झरना कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड स्थित जोग गांव में शरावती नदी पर है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों जिनमें राजा, राकेट, रोरर और दाम ब्लाचें शामिल हैं, से मिलकर बना है। इसका पानी 250 मीटर की ऊंचाई से गिरकर बड़ा सुन्दर दृश्य बनाता है।

Read More: अपने जीवन की फिफ्टी पूरी करने वाली स्टेफी का कॅरियर ग्राफ हमेशा रहा है हाई!

इसको एक अन्य नाम गेरसोपा के रूप में भी जाना जाता है। यह कर्नाटक राज्य का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन और आकर्षण केन्द्रों में से एक माना जाता है। जोग फॉल्स देखने के लिए आप मैंगलोर एयरपोर्ट तक हवाई सेवा ले सकते हैं। जबकि यहां पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमोगा है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago