ताजा-खबरें

देश की 7वीं महिला फाइटर पायलट बनी राजस्थान की ये बेटी

देश में अब एक और महिला फाइटर पायलट के रूप में अपने सपनों की उड़ान भरने जा रही है। राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली प्रिया शर्मा ने देश की 7वीं और राजस्थान की तीसरी महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया है।

प्रिया ने इंडियन एयरफोर्स एकेडमी डिंडिगुल से पासआउट होने के बाद अपने देश और अपने परिवार ​का नाम उंचा किया है। प्रिया से पहले राजस्थान की ही मोहना सिंह और प्रतिभा भी ये मुकाम हासिल कर चुकि है। शनिवार को ​तमिलनाडू के डिंडिगुल शहर में आयोजित हुई कम्बाइंड ग्रेजुएशन परेड में 139 फ्लाइंग कैडेट्स पासआउट हुए जिनमें से देशभर की 24 महिलाओं को फाइटर पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है।

राजस्थान की प्रिया ने फाइटर पायलट बनने की ट्रेनिंग की पहली और दूसरी स्टेज 2017 में डिंडिगुल और हैदराबाद के हकीमपेट से पूरी की है। अब प्रिया को कर्नाटक के बीदड़ स्थित एयरफोर्स स्टेशन से आगामी जनवरी माह में अपनी थर्ड स्टेज पूरा करना है।

प्रिया के पिता भी बीदड़ एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यरत थे जहां उन्होनें बचपन से ही हवा में तेज गति से उड़ते फायटर प्लेनों को देखा करती थीं जिसके बाद उन्होनें भी फायटर पायलट बनने का सपना अपनी आंखो में सजा लिया।

इससे पहले राजस्थान की मोहना सिंह को देश की पहली महिला फायटर पायलट होने का गौरव हासिल हुआ था जिनके साथ मध्यप्रदेश की अवनि चतुर्वेदी को भी कमिशन किया गया था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago