टेक ज्ञान

स्मार्टफोन व फीचर फोन की भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें वजह

चीन में बर्बादी का रूप ले चुकी गंभीर कोरोना वायरस बीमारी की वजह से अब दूसरे देशों के कारोबार पर भी बुरा असर पड रहा है। भारत में इस वजह से जल्दी ही आने वाले कुछ दिनों स्मार्टफोन और फीचर फोन की कीमतें बढ़ने की संभावना है। जानें,विस्तार से-

कोरोनावायरस की वजह से असर

स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाने के मामले में चीन विश्व का एक बडा मार्केट है और कोरोनावायरस बीमारी फैलने व हजारों की संख्या में हुई मौतों से चीन में कारोबार पूरी तरह ठप पड चुका है। मोबाइल निर्माता कई कंपनियों ने अपना कामकाज बंद कर दिया है। इस वजह से भारत में मोबाइल का आयात नहीं हो पा रहा है जिससे कीमतों में वृद्वि की पूरी संभावनाएं बन चुकी हैं।

​कच्चे माल की सप्लाई भी हुई ठप

चीन में कोरोना वायरस बीमारी की वजह से इंडिया चीन से कच्चे माल की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। दरअसल कई कंपनियों के फोन भारत में एसेंबल किए जाते हैं और पार्टस चीन से आयात किए जाते हैं। अब चीन में काम बंद होने से मोबाइल पार्टस की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे स्मार्टफोन व फीचर फोन की कीमतें बढ़ने वाली हैं।

Read More: Poco X2 भारत में लॉन्च,4 रियर कैमरा और इन शानदार फीचर्स से लैस

इतना प्रतिशत हो सकता है इजाफा

अगर यहीं हाल रहा तो कुछ दिनों में फीचर फोन की कीमत 10 प्रतिशत व स्मार्टफोन की कीमतों में करीब 7 पर्सेंट बढोतरी हो सकती है। आगामी महीने भर में मोबाइल की कीमतों में वृद्वि का अनुमान लगाया जा रहा है और अगले 6 महीनों तक इसी तरह रेट बढे रहने की संभावनाएं हैं। कोरोनावायरस का बुरा असर भारत में उन मोबाइल फोन पर ज्यादा पड़ेगा जो चीन से पूरी तरह मंगाये जाते हैं। ऐप्पल के आईफोन चीन से भारत आयात किए जाते हैं ​इसलिए इनकी कीमतों में भारी वृद्वि की संभावनाएं हैं। इसलिए अगर आपको भी अगर कोई फोन लेना है तो जल्दी कीजिए अन्यथा ज्यादा रेट देनी होगी।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago