मार्केट में होली पर भारी चुनावी रंग, आपके साथ होली खेलेंगे मोदी-राहुल

बाजार ऐसी जगह है, जहां जो दिखता है वही बिकता है। इसी कॉन्सेप्ट पर बाजार में हर दिन ​नई चीजें लाई जाती हैं ताकि ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। इन दिनों देश में सबसे ज्यादा किसी चीज पर चर्चा हो रही है तो वह है आगामी लोकसभा चुनाव। तमाम पार्टियां जिस तरह जी जान से चुनावी युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रही हैं, उसी तरह बाजार भी इस लोकतंत्र के जश्न को मनाने में जुटा है। शायद यही कारण है कि हर जगह चुनावी माहौल नज़र आ रहा है। इससे आने वाला त्योहार होली भी अछूता नहीं रहा है या यूं कहें कि होली पर चुनावी रंग चढ़ गया है। होली को भी चुनावी प्रमोशन का एक अच्छा जरिया बना लिया गया है। विभिन्न पार्टियों के लोगो, नेता और कोट्स पिचकारियों और रंगों पर नज़र आ रहे हैं। इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ यही है कि आगामी चुनावों को लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाए रखा जाए।

मोदी, राहुल और प्रियंका

चुनाव में सबसे अहम दो पार्टियां है बीजेपी और कांग्रेस। होली के प्रोडक्ट्स में भी इन दो पार्टियों को जगह दी गई है। एक तरफ जहा पिचकारियों पर मोदी की फोटो नज़र आ रही है, वहीं दूसरी तरफ हर्बल रंगों पर राहुल नज़र आ रहे हैं, यानी राहुल के आने से आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा प्रियंका गांधी, योगी और अमित शाह भी रंगों के बाज़ार में मौजूद हैं।

मुखौटे भी

रंगों से बचने के लिए बाज़ार में विभिन्न तरह के मुखौटे भी मौजूद हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने इसमें भी अपना जुगाड़ ढूंढ लिया है। इन मुखौटों में राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, योगी आदि के चेहरे भी शामिल हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago