ताजा-खबरें

पीएम मोदी का संबोधन : देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, जानिये मुख्य बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को सुबह 10 बजे देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। इधर लॉकडाउन के बढ़ाने की घोषणा होते ही देश में अब 3 मई तक ट्रेन व हवाई सेवा भी पूरी तरह बंद रहेंगी। जानिये, पीएम के देश को संबो​धन की प्रमुख बातें-

इसलिए आगे बढ़ा लॉकडाउन, पीएम मोदी ने की ये अपील

पीएम मोदी ने सुबह देश को संबोधित करते हुए कहा कि कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य​मंत्रियों से हुई बातचीत में लॉकडाउन की समय सीमा आगे बढ़ाने के सुझाव आए थे और कई राज्य तो पूर्व में ही लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय ले चुके हैं। इसलिए सभी बातों व सुझावों का ध्यान रखते हुए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक और बढ़ाना होगा। मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा कि हमें उसी अनुशासन का पालन करना है जैसे अब तक करते आ रहे हैं।

Read More: लॉकडाउन: अब ये फूड डिलीवरी कंपनी आपके घर तक पहुंचाएगी किराने का सामान

ट्रेन व विमान सेवा भी रहेंगी बंद

पीएम मोदी के संबोधन बाद रेलवे की ओर से बयान आ गया है जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते 3 मई तक पैसेंजर ट्रेन भी बंद रहेंगी व मेट्रो सेवा भी नहीं मिलेगी। वहीं देश में 3 मई तक लोकल व इंटरनेशनल विमान सेवा भी बंद रहेगी।

7  विशेष बातों का ध्यान रखने का भी आग्रह

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश के लोगों से 3 मई तक 7 विशेष बातों का ध्यान रखने का भी आग्रह किया है जिनमें पहला अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। खासकर उनकी जिन्हें पुरानी बीमारी हो उनकी अधिक देखभाल करनी है। दूसरी अपील लॉकडाउन में सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह पालन व घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करना है। तीसरी अपील इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने की है। चौथी अपील आरोग्य सेतु मोबाइल एप को डाउनलोड करने की व पांचवी अपील गरीब परिवारों की देखरेख व भोजन की आवश्यकता पूरी करने की है। छठी अपील लोगों के प्रति संवेदना रख किसी को नौकरी से न निकालने की है और सातवीं अपील में कोरोना योद्धाओं, डॉक्टर, नर्सों, सफाई कर्मियों व पुलिसकर्मियों आदि का पूरा सम्मान करने की है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago