हलचल

तीन अक्टूबर को अटल टनल देश को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अटल टनल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी का तीन अक्टूबर को अटल टनल के उद्घाटन के लिए हिमाचल आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। वह इसी बारे में चर्चा करने के लिए आज राजभवन गए थे। जहां उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से इस बारे में चर्चा की।

पीएमओ ​की ओर से तीन अक्टूबर को आने की मंजूरी

राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक वे तीन अक्टूबर को पहले मनाली आएंगे, उसके बाद लाहौल जाएंगे जहां अटल टनल देश को समर्पित करेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने यह बात राजभवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सितंबर अंत में आने का कार्यक्रम था। लेकिन अब पीएमओ से 3 अक्टूबर को आने की मंजूरी दी गई है। हालांकि यह भी पीएम का संभावित कार्यक्रम ही होगा।

लेह और मनाली के बीच की दूरी 46 किमी कम हो जाएगी

गौर करने वाली बात ये है कि सामरिक महत्व की यह सुरंग देश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक हैं। करीब 9 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। पहले इस टनल का नाम रो​हतांग सुरंग था, जिसे बदलकर अटल टनल किया गया। चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की इस टनल के बनने से लेह और मनाली के बीच की दूरी 46 किलाेमीटर कम हो जाएगी। अटल टनल को बनने में करीब 10 साल लगे हैं।

Read More: मोदी ने कृषि संबंधित बिल के गिनाए ये 10 फायदे, विपक्ष पर भी बरसे

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago