ताजा-खबरें

पीएम मोदी ने देश के लोगों से की अपील, 5 अप्रैल की रात 9 बजे चाहिए 9 मिनट

कोरोना संकट के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब देशवासियों से अपील की है वह 5 अप्रैल की रात 9 बजे अपने 9 मिनट दें जिससे कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराया जा सके। जानिये,पीएम की अपील का क्या है मतलब

इस अपील में पीएम मोदी ने कही ये बात

देश में 14 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 9 बजे जारी एक वीडियो संदेश में देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट निकालकर अपने घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर रोशनी करें। इस दौरान घर की सभी लाइटें बंद करने की अपील भी की है।

मोदी बोले- इस बार इस सावधानी का रखें विशेष ध्यान

पिछली बार ताली,थाली,शंख व घंटी बजाने के दौरान एकत्रित हुई भीड की घटना को देखते हुए पीएम मोदी ने अपनी अपील के दौरान यह भी कहा कि इस बार ऐसा नहीं हो और सावधानी बरतने की अपील की व कहा कि रास्ते,गलियों में नहीं जाकर यह कार्य अपने घर के दरवाजे या बालकनी से करना है।

देश को संबोधित कर एकजुट होने की अपील

14 अप्रैल तक जारी लॉक डाउन के बीच एक बार पुन: प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी कर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस महामारी के खिलाफ सभी देशवासी एकजुट रहें।

महामारी को प्रकाश की शक्ति का कराएं परिचय

अपने वीडियो संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी को हम प्रकाश की ताकत से परिचय करा सकते हैं इसलिए 5 अप्रैल को हम सब भारतवासी महाशक्ति का जागरण करें और रोशनी कर प्रकाश की ताकत से महामारी को परिचय कराएं। मोदी ने कहा कि लॉक डाउन के समय घर में रहने के वावजूद कोई अकेला नहीं है और 130 करोड़ लोगों की सामूहिक शक्ति प्रत्येक इंसान के साथ है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago