सेहत

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द(क्रैम्प) से इस तरह पा सकते हैं राहत

अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द (क्रेम्प) से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान निचले हिस्से में पेन फील करती हैं या मांसपेशियों में ऐंठन होती है तो हम आपको इसको दूर करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। ये चीजें प्राकृतिक और काफी इफेक्टिव भी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में

अदरक

कुछ महिलाओं में पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग, सूजन, तनाव, दर्द और यहां तक कि चक्कर आना और दस्त जैसी चीजें भी नजर आती हैं। ताजा अदरक की चाय आपके पेट के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। इतना ही नहीं अदरक सूजन को कम करने में भी मदद करता है और आपके मूड को भी ठीक कर सकता है।

बादाम

मैग्नीशियम से भरपूर, बादाम आपके अंदर चॉकलेट और अन्य जंक फूड खाने की इच्छा को कम करते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर भी काफी होता है और सूजन और बेचैनी से लड़ने में मदद करेगा।

केला

केला विटामिन बी 6 से भरपूर होता है और पोटेशियम की एक स्वस्थ खुराक प्रदान करता है। जो सूजन और क्रैम्पिंग जैसे लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं।

सैल्मन

ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिकता के कारण यह पीरियड्स के दौरान होने वाले डिसकम्फर्ट से छुटकारा पाने में मदद करता है। सामन या मैकेरल जैसी मछलियों में वसा होते हैं जो इस दर्द से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।

पत्तेदार सब्जियां

पालक और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां एंटी-क्रैम्पिंग मिनरल मैग्नीशियम से लैस होती हैं। इसमें विटामिन ए, सी, बी 6 और ई, कैल्शियम और पोटेशियम भी शामिल होते हैं। पोषक तत्व जो पीएमएस के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago