हलचल

पीबीडी 2019 : इसलिए मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस

दुनिया के सबसे प्राचीनतम शहर वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के 15वें संस्करण की शुरुआत हो गई है। सोमवार को योगी आदित्यनाथ और सुषमा स्वराज ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। 23 जनवरी तक चलने वाले इस पीबीडी में आज पीएम नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। उनके साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ मुख्य अतिथि होंगे।

गौरतलब है कि पीबीडी कार्यक्रम पहली बार आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा जिसमें चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। पिछले कई समय से आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस को क्यों मनाया जाता है। आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं…।

गांधी जी लौटे थे स्वदेश इसलिए…

पीबीडी को मनाने के पीछे अहम कारण गांधीजी का स्वदेश लौटना है। दरअसल महात्‍मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से स्‍वदेश वापस लौटे थे। गांधीजी को सबसे बड़ा प्रवासी माना जाता है जिन्‍होंने न सिर्फ भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम का नेतृत्‍व किया बल्‍कि भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। उनके इन्हीं प्रयासों को सेलिब्रेट करने और प्रवासियों को अपनेपन का अहसास करवाने के लिए ही पीबीडी की शुरुआत की गई थी।

ये है पीबीडी का मुख्य फोकस

— अप्रवासी भारतीय भारत के प्रति क्या सोचते हैं और उनकी देश को लेकर क्या भावनाएं हैं और वे देश से क्या चाहते हैं इन सब बातों के लिए मंच प्रदान करना ही पीबीडी का मुख्य उद्देश्य है।
— इसके जरिए विश्व के सभी देशों में अप्रवासी भारतीयों को एक नेटवर्क में लाना है।
— यूथ को अप्रवासी से कनेक्ट करना।
— विदेश में रह रहे देशवासियों को किस तरह की समस्याएं हैं और उनकी किस तरह मदद की जा सकती है इस पर विचार विमर्श करना।
— भारत छोड़कर बाहर रह रहे प्रवासियों को फिर से देश से जोड़ना। उन्हें यहां की संस्कृति से फिर से रूबरू करवाना। .
— भारत में निवेश के लिए उन्हें प्रेरित करना।

 

पीबीडी के अंतिम दिन यानी 23 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का फैसला 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और पहला कार्यक्रम उस साल 9 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago