कारोबार

डिजिटल व्यवसाय की प्रतिस्पर्धा में पेटीएम मॉल, किराना दुकानों के साथ की साझेदारी

देश में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन जारी है और ऐसे वक्त में किराना सामान के लिए लोग काफी परेशानी उठा रहे हैं। इस जरूरत को समझते हुए भारत में कंपनियां अब डिजिटल व्यवसाय की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। बडी कंपनियों के इस ओर कदम बढाने के बाद अब पेटीएम मॉल ने भी छोटे किराना दुकानदारों के साथ साझेदारी करने का एलान कर दिया है।

10,000 से ज्यादा किराना स्टोर्स के साथ साझेदारी की घोषणा

जानकारी के मुताबिक पेटीएम मॉल ने देश में 10 हजार से ज्यादा छोटे किराना दुकानदारों के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत कंपनी भारत के 100 से ज्यादा शहरों में किराना के सामान की डिलीवरी करेगी और इसके बाद अन्य शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

Read More: फेसबुक-रिलायंस जियो डील : इन कंपनियों के लिए बन सकती है खतरे की घंटी

छोटे स्टोर्स को डिजिटल बिजनेस से जोडना चाहती है पेटीएम

बयान के मुताबिक कंपनी अपनी इस योजना के तहत नजदीक के ऑफ लाइन छोटे किराना दुकानदारों को
डिजिटल कारोबार से जोडना चाहती है। गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन है और लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं इसलिए ऑनलाइन ऑर्डर को ही प्राथमिकता दे रहे हैं इस वजह से कई कंपनियों ने अब लोगों की जरूरत को समझते हुए डिजिटल ​व्यवसाय का विस्तार करने का फैसला लिया है जिससे कंपनी के साथ साथ छोटे किराना दुकानदारों को भी फायदा मिलेगा।

देश में कंपनियों के बीच शुरू हुई प्रतिस्पर्धा

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन के चलते लोगों को घर बैठे किराना सामग्री पहुंचाने के लिए अमेजन,रिलायंस जैसी बडी कंपनियों ने साझेदारियां कर डिजिटल बिजनेस में कदम रखा है और अब ई-कॉमर्स कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में पेटीएम मॉल ने शामिल होने की घोषणा कर दी है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago