ताजा-खबरें

EMI चुकाने से मिल सकती है राहत, 3 महीने के लिए और बढ़ सकता है मोराटोरियम

देश में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन को 31 मई तक और बढा दिया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि आरबीआई लोन मोराटोरियम पीरियड को 3 महीने और बढा कर अगस्त तक कर सकता है। यह दावा एसबीआई की एक रिसर्च रिपोर्ट में भी किया गया है। जानें, इस बारे में-

इससे पहले 31 मई तक की मिली थी राहत

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की शुरूआत में 24 मार्च को लॉकडाउन लगा दिया गया था जिसके बाद आरबीआई ने मार्च से लेकर 31 मई 2020 तक सभी टर्म लोन की तीन महीने किस्तों में राहत दी थी। लेकिन अब 31 मई तक पुन: लॉकडाउन बढाने की वजह से इसकी पूरी संभावना है कि है कि आरबीाआई 3 महीने और लोन मोराटोरियम पीरियड को बढाकर अगस्त तक कर सकता है मगर इस दौरान इंट्रेस्ट जारी रहेगा।

एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट में आई ये बात सामने

जानकारी के मुताबिक एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट इकोरैप में यह बात निकल कर सामने आई है कि लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ने से आरबीआई कर्ज अदायगी की मोहलत को 31 अगस्त तक और बढ़ा सकता है जिससे कंपनियों को 31 अगस्त 2020 तक भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।

Read More : कोरोना असर: कर्ज देने में दिलचस्पी नहीं ले रहे बैंक, जानिये क्या है मामला

हाल ही में हुई मीटिंग में भी उठा था यह मुद्दा

बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिनों पहले आरबीआई, बैंकों, एनबीएफसी आदि की हुई एक बैठक में भी कंपनियों के परिचालन में आ रही समस्याओं को लेकर कर्ज स्थगन 3 महीने और बढ़ाने की मांग भी उठ चुकी है। इसलिए पूरी संभावना है कि आरबीआई मोराटोरियम पीरियड को और आगे बढ़ा सकता है। दूसरी तरफ कई कंपनियों ने मोराटोरियम पीरियड को आगे बढ़ाने की सरकार से मांग भी की है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago