हलचल

टीम इंडिया पर जीत के बाद जश्न मना रहे पाकिस्तानियों ने सड़कों पर की फायरिंग, इतने लोगों को लगी गोली

यूएई में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार रात को हुए एक मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया। विश्व कप पहली बार टीम इंडिया को हराने का पाकिस्तान में जमकर जश्न मनाया गया। यहां तक कि जश्न मनाने वाले पाकिस्तानी होश भी खो बैठे। राजधानी इस्लामाबाद, कराची व रावलपिंडी जैसे बड़े शहरों में हजारों लोगों भीड़ सड़कों पर उतर आई। इस दौरान कई लोगों ने जश्न मनाने हुए हवाई फायरिंग भी कर दी। कराची में हुई फायरिंग से 12 लोगों के घायल होने की जानकारी है। कराची पुलिस के मुताबिक, गोली लगने से एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है।

कराची के कई हिस्सों में जश्न के दौरान हुई ​फायरिंग

जीत के जश्न के दौरान कराची के ओरंगी टाउन के सेक्टर-4 और 4K चौरांगी में फायरिंग से दो लोग घायल हुए। कराचाी पुलिस के अनुसार, गुलशन-ए-इकबाल में फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान एक सब- इंस्पेक्टर को भी गोली लग गई। इसके अलावा सचल गोठ, ओरंगी टाउन, न्यू कराची, गुलशन-ए-इकबाल और मलीर में भी हवाई फायरिंग हुई। यहां भी कई लोग गोली लगने से जख्मी हुए।

यह पहली जीत है और सबसे यादगार भी: पीसीबी चीफ

भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानि पीसीबी चीफ रमीज राजा ने सोशल मीडिया पर कहा- यह पहली जीत है और सबसे यादगार भी। हमारे लिए यह गर्व का पल है, जिसके लिए पूरी टीम को धन्यवाद। यह यादगार सफर की शुरुआत है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया किसी आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों पहली बार हारी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 बनाए। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 57 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट झटके। वहीं, मैच में 152 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गवाए 10 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

Read Also: टी-20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनीं भारत की जेमिमा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago