कारोबार

पैकेज: MSME को 3 लाख करोड़ का लोन, आयकर रिटर्न तारीख 30 नवंबर तक बढ़ी

पीएम नरेंद्र मोदी की कल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद आज बुधवार शाम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस आर्थिक पैकेज से जुड़ी जानकारियां दी। इस पैकेज में MSME को बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ का लोन दिया जाएगा और आयकर रिटर्न की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। जानिये पैकेज से जुडी अन्य घोषणाओं के बारे में विस्तार से-

सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए आज की घोषणाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार शाम को पहले दिन विशेष आर्थिक पैकेज घोषणा के तहत एमएसएमई, एनबीएफसी, डिस्कॉम, एमएफआई, टैक्स, रियल एस्टेट और कॉन्ट्रैक्टर्स को बडी राहत देते हुए घोषणाएं की हैं।

बिना गारंटी MSME को मिलेगा 3 लाख करोड़ का लोन

वित्त मंत्री ने कहा कि इस विशेष आर्थिक पैकेज के तहत MSME को बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ का लोन दिया जाएगा और यह लोन 4 साल की अवधि के लिए होगा। इस लोन को चुकाने के लिए 10 महीने तक छूट मिलती रहेगी और 31 अक्टूबर 2020 तक इस लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस घोषणा से 45 लाख एमएसएमई को फायदा मिल पाएगा।

Read More: जीवन बीमाधारकों को फिर मिली राहत, 31 मई तक जमा हो सकेगा मार्च का प्रीमियम

रिटर्न भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

सरकार ने राहत देते हुए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 30 नवंबर 2020 तक कर दिया है वहीं विवाद से विश्‍वास स्‍कीम की डेडलाइन को भी 31 दिसंबर 2020 तक किया गया है जो पहले 30 जून तक थी।

रियल एस्टेट के लिए भी दी राहत

सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी बडी राहत दी है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस वार्ता में कहा कि निर्माण कार्य के लिए छह महीने तक का एक्सटेंशन दिया है और एडवाइजरी जारी की जाएगी कि सभी प्रोजेक्ट्स को मार्च से आगे 6 महीने तक मोहलत दी जाए।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago