हलचल

ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल देख कर विजिटर बुक में लिखा- थैंक यू इंडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार सहित सोमवार शाम को आगरा में ताजमहल का दीदार किया और ताज की सौंदर्यता से मंत्र मुग्ध होकर ट्रंप ने विजिटर बुक में ताज की अपने शब्दों में प्रशंसा के साथ थैंक यू इंडिया भी लिखा है। ट्रंप के आगरा दौरे के बारे में जानिये कुछ खास बातें-

एयरपोर्ट पर योगी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नि मेलानिया ट्रंप व बेटी,दामाद के साथ आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शाम को पहुंचे। इस दौरान यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ट्रंप का स्वागत किया।

पत्नी के साथ ताजमहल देखने वाले पहले राष्ट्रपति है ट्रंप

ट्रंप अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्होंने अपनी पत्नी के साथ आगरा जाकर ताजमहल का दीदार किया है। ट्रंप ने ताजमहल की सुंदरता का अवलोकन कर शाहजहां व मुमताज की क्रबों को भी देखा। ताज की खूबसूरती को देख ट्रंप की बेटी अपने आप को नहीं रोक पाई और अपने मोबाइल से फोटो लेती रही।

Read More: जानिये, क्या है हैप्पीनेस क्लास जिसके बारे में जानेंगी मेलानिया ट्रंप

विजिटर बुक में यह लिखा

ताजमहल के दीदार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने विजिटर बुक में ताज की प्रशंसा करते हुए लिखा कि ताज भारत की संस्कृति की समृद्ध धरोहर है और ताज ने हमें आज प्रेरित व चकित ​कर दिया,थैक्यू इंडिया

ताजमहल परिसर में करीब डेढ़ किमी तक घूमे

ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ काफी वक्त तक ताजमहल परिसर में रहे और लगभग डेढ़ किमी तक वॉक भी किया। इस दौरान टूरिस्ट गाइड ने दोनों को ताज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में दो दिवसीय दौरे के तहत आज पहले अहमदाबाद पहुंचे थे और वहां कार्यक्रमों में भाग लेकर सोमवार शाम को ताजमहल देखने आगरा आए। मंगलवार को दिल्ली में कार्यक्रमों में भाग लेकर रात को वापस अमेरिका जाएंगे।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago