बॉलीवुड

उमर अब्दुल्ला ने मोदी की बायोपिक पर ली बड़ी मजेदार चुटकी

ये तो हम सब जानते ही हैं कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक का पोस्टर रिलीज हुआ है वो हमारे देश के ट्रॉलर्स को नहीं पचा है। अब मोदी की बायोपिक के पोस्टर को जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी बड़े मजेदार तरीके से चुटकी ली है। अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि ‘जिंदगी हर किसी के साथ न्याय नहीं करती, अब देखिए ना मनमोहन सिंह जैसे सशक्त प्रधानमंत्री का किरदार अनुपम खेर जैसा दमदार अभिनेता निभाएगा वहीं बेचारे हमारे मोदीजी को उनका किरदार निभवाने के लिए विवेक ओबेरॉय से ही काम चलाना पड़ेगा।

अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अगर ओबेरॉय की जगह सलमान खान होते तो ज्यादा मजा आता। उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट को ट्विटर पर काफी लोगों द्वारा रीट्वीट किया गया और इस पर मजेदार रिप्लाय भी आए।

ये ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही अब्दुल्ला ने अपने ही ट्वीट के रिप्लाय में लिखा कि ‘मेरे अच्छे ट्वीट्स पर मुझे ज्यादा लाइक्स और रीट्वीट नहीं मिलते मगर देखिए आज जब मैने बेमतलब कि बात लिखी तो कैसे ये चीज वायरल हो गई, ये है ट्विटर का कमाल’। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग इस महीने शुरू होने जा रही है जिसमें विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के कई हिस्से गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल और देश की राजधानी दिल्ली में फिल्माए जाएंगे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago