लाइफस्टाइल

मोटापे के शिकार लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा: रिसर्च स्टडी

पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में सामने आया था। इसके बाद पूरी दुनिया को इसने अपनी जद में कर लिया। दुनियाभर में लाखों लोग इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या हरदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, देशभर में घोषित लॉकडाउन और चिकित्सकीय प्रयासों से काफी हद तक इसपर लगाम लगाने की अच्छी कोशिश हो रही है।

वहीं, दुनियाभर में इस महामारी के नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं। इससे होने वाली मौतों में कई नए तथ्य निकल कर सामने आ चुके हैं। अमेरिका में हाल ही में हुई एक रिसर्च स्टडी में दावा किया गया है कि मोटापे के शिकार लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बाकी लोगों से ज्यादा है।

3615 लोगों पर की गई थी स्टडी

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक अस्पताल में भर्ती हुए कोरोना वायरस संक्रमित 3615 लोगों पर यह स्टडी की गई थी, जिसमें कई नई जानकारियां सामने आई हैं। ऑक्सफोर्ड जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च स्टडी में दावा किया गया है कि मोटापे का शिकार हुए लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। इस स्टडी में मरीजों के बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स को आधार बनाया गया।

Read More: रोजाना दही खाना सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानिए इसके फायदे

30 से 34 बीएमआई वालों में संक्रमण का ज्यादा खतरा

रिसर्च स्टडी के अनुसार, 30 से कम बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई वाले मरीजों की तुलना में 30 से 34 बीएआई वाले लोगों में संक्रमण होने का खतरा दोगुना है। ऐसे मरीजों के इलाज के दौरान 1.8 गुना ज्यादा सतर्कता की जरुरत महसूस की गई थी। इस स्टडी में शामिल किए गए मरीजों में से 21 फीसदी मरीज 30 से 34 बीएमआई वाले थे, जबकि 16 फीसदी मरीज 35 बीएमआई से ज्यादा वाले थे। रिसर्च में अधिक वजन वाले 37 फीसदी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे साफ हुआ कि मोटापा के शिकार लोगों में अन्य की तुलना में कोरोना संक्रमण होने का ज्यादा खतरा रहता है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago