ताजा-खबरें

केरल में 3 साल के मासूम सहित अब 43 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को केरल में 3 साल के एक मासूम बच्चे सहित अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 43 तक पहुंच गई है। वहीं कुछ दिनों बाद शुरू होने वाले आईपीएल मैचों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।

परिवार के सा​थ इटली से वापस लौटा था मासूम

केरल में कोरोना संक्रमित पाया गया तीन साल का मासूम बच्चा अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। जांच में मासूम को कोरोना संक्रमित पाया गया है और एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।

आईपीएल मैचों पर भी कोरोना का डर

भारत में 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल मैचों पर भी अब कोरोना का डर मंडरा रहा है। गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग मैच देखने के दौरान दर्शकों की भारी भीड रहती है। कोरोना की वजह से देश, दुनिया में कई खेलों के टूर्नामेंट्स कैंसिल हो चुके हैं इसलिए अब आईपीएल पर यह खतरा मंडरा सकता है। हालांकि बीसीसीआई इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और अभी तक इस तरह का कोई बयान नहीं आया है।

Read More: कोरोना ने तोड़ी पर्यटन व ज्वैलरी व्यवसाय की कमर, करोड़ों का नुकसान

जम्मू में आया कोरोना का पहला मामला

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 63 साल की एक महिला में इसकी पुष्टि हुई है। यह महिला ईरान की यात्रा करके लौटी थी। महिला का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है व तबीयत स्थिर बनी हुई है।

मुंबई में जलाया जाएगा ‘कोरनासुर’ का पुतला

देश भर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग इस बार होली पर सतर्कता बरत रहे हैं। इधर मुंबई में होलिका दहन के अवसर पर कोरोनासुर का पुतला जलाया जाएगा। इस पुतले में COVID-19 लिखा गया है और हाथ में सूटकेस पर आ​र्थिक मंदी लिखा हुआ है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago