हलचल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले अध्यक्ष बने नृत्य गोपाल दास, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ की बुधवार को दिल्ली में के पाराशरण के घर पर पहली बैठक हुई। इस बैठक में राम जन्मभूमि न्यास महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्ट के पहले अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय महासचिव चुने गए। स्वामी गोविंद देव गिरि कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्र मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन होंगे। ट्रस्ट की पहली बैठक में कुल 9 प्रस्ताव पारित किए गए। लेकिन बैठक में विस्तार और सुरक्षा कारणों से राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख तय नहीं हो पाई। अब इस पर अयोध्या में 15 दिन के बाद दूसरी बैठक में विचार होगा। तब राममंदिर निर्माण का प्लान और मंदिर के निर्माण कार्य की तारीख की घोषणा की जा सकती है।

दो आईएएस अफसर बनाए गए नामित सदस्य

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और अयोध्या जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ट्रस्ट के नामित सदस्य बनाए गए हैं। अवस्थी लोकगायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं। भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त सचिव गृह विभाग ज्ञानेश कुमार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य नियुक्त किया है, जो वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केरल कैडर से आते हैं।

बैठक में अयोध्या में ट्रस्ट का स्थाई कार्यालय खोलने के लिए जगह का चुनाव करने का फैसला किया गया। कार्यालय के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करने की जिम्मेदारी अयोध्या राजपरिवार के वंशज एवं ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और होम्पयोपैथिक डॉक्टर और संघ के अवध प्रांत के कार्यवाह डॉ. अनिल मिश्रा को सौंपी गई। जबकि पीएम मोदी के प्रधान सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्र को राम मंदिर के निर्माण की योजना प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अयोध्या की एसबीआई शाखा में खुलेगा खाता

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक के 15 दिन बाद अयोध्या में होने वाली दूसरी बैठक में मंदिर निर्माण समिति अपनी रिपोर्ट सामने रखेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंदिर निर्माण की तारीख तय की जाएगी। अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ट्रस्ट का बैंक अकाउंट खोला जाएगा, जिसका संचालन गोविंद देव गिरी, चंपत राय, डॉ. अनिल कुमार मिश्र में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा। दिल्ली की फर्म वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी को ट्रस्ट के चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए नियुक्त किया गया है, जो ट्रस्ट का लेखा-जोखा देखने का काम करेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा कि लोगों की भावनाओं का आदर किया जाएगा और जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण होगा।

Read More: महाशिवरात्रि पर 117 साल बाद बना दुर्लभ योग, शिव को ऐसे करें प्रसन्न

किसी सदस्य के हटने पर ऐसी होगी नई नियुक्ति

अगर किसी सरकारी नामित सदस्य (जैसे कलेक्टर) का तबादला होता है, तो उसकी जगह तैनात किए जाने वाले अफसर को ट्रस्ट का सदस्य बना दिया जाएगा। इसका सदस्य बनने वाला अफसर सिर्फ हिंदू धर्म को मानने वाला ही हो सकता है। इसके अलावा किसी स्थाई सदस्य के हटने की स्थिति में ट्रस्ट के बाकी सदस्य मिलकर उसकी जगह किसी और को ट्रस्ट में नए सदस्य के रूप में नियुक्त कर सकते हैं।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago