टेक ज्ञान

अब फेसबुक वीडियो से भी पैसे कमा पाएंगे यूजर्स, इस तरह से होगी कमाई

सोशल मीडिया के जरिए कमाई करने के बारे में सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि फेसबुक वीडियो बनाने वालों को विज्ञापनों के जरिए कमाई करने की भी सुविधा देगा। कंपनी ने कहा है कि वो प्लेटफॉर्म की मदद से ऐसे वीडियो बनाने वालों के लिए कमाई का नया रास्ता बनाने की योजनाओं का विस्तार करेगी। एफबी ने यह भी बताया है कि किन-किन तरीकों से यूजर्स फेसबुक पर कमाई कर सकते हैं।

एक मिनट तक के वीडियो बनाकर पैसा कमा पाएंगे

कंपनी ने आगे कहा है कि फेसबुक पर वीडियो बनाने वाले लोग अब एक मिनट तक के शॉर्ट वीडियो बनाकर पैसा कमा पाएंगे, जिसमें न्यूनतम रूप से 30 सेकंड तक का विज्ञापन चलेगा। तीन मिनट या उससे अधिक समय वाले वीडियो के लिए 45 सेकंड का विज्ञापन दिखाया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले केवल तीन मिनट या उससे अधिक समय के वीडियो पर यूजर्स विज्ञापनों के साथ कमाई कर सकते थे, जिसमें कोई भी विज्ञापन पहली एक मिनट से पहले नहीं दिखाया जाता था। लेकिन अब 1 मिनट के वीडियो से भी लोग कमाई कर पाएंगे।

फेसबुक वीडियो बनाने वालों को ऐसे मिलेंगे विज्ञापन

कंपनी की जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर वीडियो में विज्ञापन पाने के लिए लोगों के वीडियोज को कम से कम 6,00,000 मिनट देखा जाना ज़रूरी होगा, इसके साथ ही संबंधित एकाउंट पर पांच या उससे अधिक सक्रिय वीडियो अपलोड होने अनिवार्य होंगे। इन शर्तों को पूरा करने वाले यूजर्स एफबी के जरिये कमाई करने के लिए माने जाएंगे।

Read More: ट्विटर ने नए फीचर किए लॉन्च, अब पैसे भी कमा सकेंगे यूजर्स

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago