कारोबार

अब नौकरीपेशा लोगों को ग्रेच्युटी के लिए नहीं करना होगा 5 साल का इंतजार

केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान तीन श्रम विधेयक पेश किए जो राज्यसभा से पास हो गए हैं। इस कानून से नौकरीपेशा से जुड़े करोड़ों लोगों को फायदा होगा। संगठित और असंगठिक दोनों प्रकार के श्रमिकों को सुविधाएं देने के लिए नए श्रम विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई। अब ग्रेच्युटी लेने के लिए नौकरीपेशा लोगों को पांच साल तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पांच साल की जगह अब एक साल में ग्रेच्युटी मिल सकेगी। इस विधेयक के राज्यसभा में पास होने से पहले तक कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ पाने के लिए एक ही कंपनी में कम से कम पांच साल काम करना जरूरी था।

नए श्रम प्रावधानों के अनुसार, अब कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी उनके वेतन के साथ-साथ ग्रेच्युटी का फायदा मिल सकेगा, चाहे उनका कॉन्ट्रैक्ट कितने भी समय का हो। इस कानून के बनने से संगठित और असंगठिक क्षेत्र के कामगारों में खुशी का माहौल है।

ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा होती है 20 लाख

ग्रेच्युटी सैलरी का वह हिस्सा है, जो कंपनी या नियोक्ता कर्मचारी की लंबी सेवाओं के बदले देता है। इसकी अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये होती है। जैसे कि किसी कर्मचारी ने एक ही कंपनी में 20 साल काम किया और उसका अंतिम वेतन 40 हजार रुपये है। इस वेतन को 26 से भाग दिया जाता है, क्योंकि ग्रेच्युटी के लिए 26 कार्यदिवस माना जाता है। इससे 1,538 रुपये की रकम निकलेगी। अब नौकरी के कुल वर्ष को 15 से गुणा करते हैं, क्योंकि एक साल में 15 दिन के आधार पर ग्रेच्युटी की गणना होती है। इस प्रकार यह अवधि 300 दिन आएगी, जिसे 1,538 से फिर गुणा करने पर ग्रेच्युटी की कुल रकम 4,61,400 रुपये आएगी।

Read More: भारत में कोरोना वायरस के मामले 57 लाख के पार, 24 घंटे में 1129 लोगों की हुई मौत

श्रमिकों को सशक्त बनाने का काम करेंगे नए श्रम सुधार

श्रम विधेयक के पास होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘लंबे समय से जिसकी जरूरत थी वह श्रम सुधार संसद द्वारा पारित कर दिए गए हैं। ये सुधार हमारे मेहनती श्रमिकों की भलाई सुनिश्चित करेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगे।’ आपको बता दें कि यह नया कानून बनने के बाद अब कर्मचारी एक साल बाद कंपनी से अपनी ग्रेच्युटी ले सकेंगे। यह कानून कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले या कम समय के लिए नियुक्त कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago