कारोबार

फ्लाइट में अब इंटरनेट कर सकेंगे इस्तेमाल यात्री, सरकार ने दी अनुमति

अगर आप अक्सर यात्रा के दौरान विमान में सफर करते हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है। सरकार ने वाई-फाई के माध्यम से घरेलू विमानों में उड़ान के समय यात्रियों को फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड पर इंटरनेट का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। जानिये, इस बारे में-

दूरसंचार विभाग ने दो साल पहले की थी सिफारिश

विमान में इंटरनेट चलाने के लिए दूरसंचार विभाग ने करीब 2 साल पहले सरकार से अनुमति की सिफारिश की थी। इस सिफारिश का मकसद एयरलाइंस के साथ टेलीकॉम को भी अधिक राजस्व एकत्रित करने का था।

मंत्रालय ने अधिनियम में किया यह बदलाव

विमान में नेट का उपयोग करने की इजाजत देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है और विमान अधिनियम, 1937 में बदलाव भी किया है। इस बदलाव के तहत अब पायलट उड़ान के समय वाई-फाई के माध्यम से यात्रियों को लैपटॉप, स्मार्टफोन आदि उपकरणों पर नेट के उपयोग की अनुमति दे सकते हैं लेकिन मौसम खराब होने व विजिबिलिटी कम होने की स्थिति में यह सेवा स्थगित की जा सकती है।

Read More: सस्ते में फ्लाइट की टिकट बुक कराने के लिए अपनाएं ये तरीके

लैंड करने या रन वे के समय नहीं होगा उपयोग

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अगर विमान लैंड करता है या रन वे के समय चल रहा है तो नेट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago