हलचल

अब व्हाट्सएप की निजता नीति का यूरोपीय उपभोक्ता संगठन बीईयूसी ने भी किया विरोध

भारत में व्हाट्सएप की नई निजता नीति के लगातार विरोध के बाद अब ब्रिटेन के आठ देशों के यूरोपीय उपभोक्ताओं का अधिकार समूह बीईयूसी ने कंपनी की नीति का विरोध किया है। बीईयूसी ने कहा है कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने उपयोगकर्ताओं पर निजता नीति स्वीकार करने के लिए अनुचित रूप से दबाव बना रहा है। संगठन का आरोप है कि जिस तरह से कंपनी ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है, वह पारदर्शी नहीं है और यूजर्स उसे आसानी से समझ भी नहीं सकते। व्हाट्सएप की नई निजता नीति से परेशान होकर काफी यूजर्स अब सिग्नल और टेलीग्राम जैसे एप्स पर जा रहे हैं।

यूजर्स पर संदेशों को स्वीकार करने का दबाव बना रही कंपनी

यूरोपीय उपभोक्ता संगठन बीईयूसी के महानिदेशक एम गोयेंस ने कहा कि व्हाट्सएप पिछले कुछ महीने से अपनी नई शर्तों और निजता नियमों को स्वीकारने के लिए अपने यूजर्स पर आक्रामक तरीके से पॉप अप संदेशों को स्वीकार करने का दबाव बना रहा है। एप के उपयोगकर्ताओं को लगातार ये कहा जा रहा है कि यदि वे कंपनी की नई नीति को स्वीकार नहीं करेंगे तो एप तक उनको पहुंच नहीं दी जाएगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईयूसी ने आयोग से इसकी शिकायत की है।

वहीं, दूसरी तरफ व्हाट्सएप ने भी अपने एक बयान में कहा है कि यह शिकायत गलतफहमी की वजह से की गई है। कंपनी के मुताबिक, उसकी अपडेट नीति में कहीं भी उपयोगकर्ता की निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में भी व्हाट्सएप अपनी नई निजता नीति को लागू करने के लिए अड़ा रहा। बाद में मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया। इसके इतर भारत के नए आईटी नियमों को लागू करने से भी कंपनी से बचने की कोशिश की, लेकिन आखिरकर उसने नये नियमों का पालन करने की हांमी भर ली है।

Read: यूजर्स जल्द एक ही नंबर से चार डिवाइस में चला पाएंगे व्हाट्सएप, आप भी कर सकते हैं टेस्टिंग

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago