ताजा-खबरें

नोएडा में खुले में थूकने पर 500 रुपये जुर्माना और दोबारा थूकने पर 1000 रुपये

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अभी थमे नहीं है और नोएडा में भी कोरोना का प्रकोप बना हुआ है। इस बीच नोएडा अथॉरिटी ने सख्त रूख अपनाते हुए अब सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर वालों पर पूरी तरह सख्ती करना शुरू कर दिया है और जुर्माना लगाया जाएगा।

थूकने पर जुर्माने व मास्क लगाना अनिवार्य

जानकारी के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ने एक ट्वीट कर बताया है कि सरकार के आदेशों के अनुसार अब सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना व दुबारा उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना राशि वसूल की जावेगी और मास्क लगाने को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

नोएडा के अस्पताल में कोरोना से हुई पहली मौत

इधर कोरोना की वजह से यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले के अस्पताल में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। जानकारीे के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज नोएडा के सेक्टर-137 स्थित अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था और मूल रूप से गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में नोएडा जिला प्रशासन ने गाजियाबाद जिला प्रशासन को सूचित कर दिया है।

संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 167

इधर नोएडा में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई है। रविवार को कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए थे। हालांकि कुल मरीजों में से 66 एक्टिव मरीज ही हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago