अन्य

दुनिया की कोई भी शक्ति गहलोत सरकार को नहीं बचा सकती: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की वर्तमान में चल रही राजनीतिक उठक-पठक के बारे में मीडिया से कहा, ‘लोग इस सरकार (कांग्रेस) से नाराज और निराश हैं और दुनिया की कोई भी शक्ति इसे बचा नहीं सकती है। हमारी प्राथमिकता है कि यह सरकार अपनी सत्ता खो दे। हम सतर्क हैं, स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जैसी स्थिति सामने आएगी उसके हिसाब से हम आगे की रणनीति तय करेंगे।’

गहलोत सरकार अल्पमत में, फ्लोर टेस्ट हो: गुलाबचंद कटारिया

कांग्रेस आलाकमान की ओर से सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विभाजन देखा जा सकता है। अब यदि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले बहुमत साबित करना चाहिए। अगर वह बिना फ्लोर टेस्ट के ऐसा करते हैं तो उससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा।

राजस्थान सरकार ‘ऑटो पायलट मोड’ में है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर तंज करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ‘ऑटो पायलट मोड’ में है, क्योंकि मुख्यमंत्री एक ‘पायलट का पीछा करने में व्यस्त’ हैं। वहीं, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद ट्वीट कर कहा, ‘सचिन पायलट मेरे साथी ही नहीं बल्कि मित्र भी हैं। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं। दुखद है कि बात यहां तक पहुंची।’

कांग्रेस ने सचिन पायलट समेत तीन मंत्रियों को पद से हटाया, गोविंद सिंह डोटसरा नए प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं पायलट: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। वह तो केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं, जो रिसॉर्ट सहित बाकी सारे बंदोबस्त करने में जुटी है। पिछले छह महीने से राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास चल रहे थे। ‘पायलट सहित तीन मंत्रियों को उनके पदों से हटाए जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूर होकर यह फैसला किया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago