कारोबार

यस बैंक से अब 50 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे रकम, एटीएम पर भीड़

नकदी संकट से जूझ यस बैंक के खाताधारकों के लिए यह खबर परेशान करने वाली है। दरअसल आरबीआई ने इस बैंक से पैसा निकालने की रकम 50 हजार रूपये निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इस खबर के मिलते ही बैंक के खाताधारकों में हडकंप मचा हुआ है और देर रात तक एटीएम पर भीड लगी रही।

3 अप्रैल तक लागू रहेगी यह सीमा

यस बैंक से 50 हजार से ज्यादा रकम नहीं निकालने की सीमा 3 अप्रैल 2020 तक ही निर्धारित की गई है। इस मामले में आरबीआई का कहना है कि यस बैंक के लगातार एनपीए होने की समस्या के चलते ही यह फैसला लिया है।

Read More: आरबीआई ने सीटीएस को पूरे देश में लागू करने का किया ऐलान, ये बड़े फायदे होंगे

निदेशक मंडल भंग कर प्रशासक किया नियुक्त

इधर यस बैंक के निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक ने बैंक के निदेशक मंडल के अधिकारों पर तुरंत रोक लगाकर एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी सीएफओ प्रशांत कुमार को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।

लोन डूबने से हुआ वित्तीय संकट

यस बैंक की आर्थिक हालात बिगडने के लिए लोन डूबना माना जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ने ऐसी कंपनियों को लोन दे दिया जिनका वित्तीय रिकार्ड साफ सुथरा नहीं रहा है। ऐसे में खाते एनपीए लगातार होने से ऐसी स्थिति बन गई और आरबीआई को 50 हजार रूपये की सीमा तय करनी पडी।

एटीएम पर रात भर लगी रही भीड

इस खबर के मिलते ही यस बैंक के देशभर में एटीएम पर पैसे निकालने के लिए खाताधारकों की भीड लगी रही। इस दौरान कई एटीएम पर पैसा ही नहीं निकल पाया तो कहीं एटीएम खराब थे। इसके अलावा बैंक के खाताधारक नेट बैंकिंग से भी पैसा नहीं निकाल पाकर परेशान होते रहे।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago