हलचल

दिल्ली में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा: सीएम अरविंद केजरीवाल

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रण के मामले राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको रोकने के लिए तमाम कदम भी उठाए जा रहे हैं। इसी बीच बार-बार ऐसी खबरें भी आती हैं कि राजधानी में एक बार फिर लॉकडाउन घोषित कर दिया जाएगा। यह लॉकडाउन पहले से भी सख्त होगा जिससे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात साफ कर दी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना से निपटने पर की चर्चा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कई लोग अटकल लगा रहे हैं कि क्या दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है।’ आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सीएम केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और तीन महापौरों के साथ कोविड-19 की स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा की थी।

Read More: घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी: राज्यपाल जीसी मुर्मू

गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 2,224 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 41,000 के पार पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 1,327 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएम अरविंद केजरीवाल से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी स्पष्ट करते हुए कहा था कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।

हालांकि, कोरोना वायरस को खत्म करने के अन्य सभी कदम उठाए जाते रहेंगे। इसके तहत डॉक्टरों से लेकर बेड तक का इंतजाम और ऑक्सीजन-वेंटिलेटर से लेकर टेस्टिंग बढ़ाने तक पर जोर दिया जाएगा। बता दें, अब केंद्र सरकार भी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग कर रही है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago