फोटो गैलेरी

TMC सांसद अपने लुक्स से रहती हैं चर्चा में, शपथ ग्रहण की फोटोज हो रहीं वायरल

पश्चिम बंगाल से TMC की सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को लोकसभा में पद की शपथ ली। नुसरत जब से टीएमसी सांसद बनी हैं तभी से उनके डिफरेंट लुक्स लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। ना सिर्फ बंगाल में बल्कि पूरे देश में वे गूगल ट्रेंड में टॉप लोगों की लिस्ट में शुमार हैं। जीत के बाद नुसरत ने तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी शादी के फोटोज ने भी इंटरनेट पर खूब धूम मचाई थी। अब शादी के बाद जब वे फिर से काम पर लौट आई हैं तो उनके फोटोज एक बार फिर वायरल हो रहे हैं। इस बार भी उनका शादीशुदा लुक लोगों को प्रभावित कर रहा है। साड़ी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ा पहने जब नुसरत शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तो हर किसी की नज़रें उन पर टिक गईं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बसीरहाट से सांसद नुसरत ने लोक सभा चुनाव निपटने के बाद अपने बॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की थी। मिमी और नूसरत ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। खबरों के मुताबिक दोनों एक्ट्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस खास मौके पर नुसरत ने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें गुलाबी रंग का बॉर्डर था।

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago