ताजा-खबरें

चर्चा में आमों की मल्लिका ‘नूरजहां’, एक आम की कीमत 1200 रुपए, जानिए इस खास की कहानी

आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मियों में आम लगभग हर फल विक्रेता के पास होता है। आम अपने मिठास के लिए तो जाना जाता है, साथ ही अनके किस्मों और उनके आकारों के लिए भी चर्चा में रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘नूरजहां’ आम की, जो इन दिनों खास चर्चा में है। इसके चर्चित होने का कारण इसके दाम हैं, एक आम की कीमत हजार-बारह सौ रुपए तक होती है। आमों की इस किस्म की उपज मध्यप्रदेश के अलिराजपुर जिले में होती है। इस आम को ‘आमों की मल्लिका’ भी कहा जाता है।

तो आइए जानते हैं आखिर क्या खूबी है इस आम में, जो यह इतने महंगे दामों में बिक रहा है।

नूरजहां आम के महंगे दामों में बिकने की खास वजह इसका बड़ा आकार और वजन है। एक आम का वजन कम से करीब दो किलो से लेकर 3 किलो तक होता है। कई बार इस आम की लम्बाई 1-2 फुट और वजन 4 किलोग्राम तक भी हो जाता है।

नूरजहां आम की इस बार अच्छी पैदावार हुई है, जिससे किसान व खरीददार भी बेहद खुश हैं। इसके प्रति लोगों में ऐसी दीवनगी है कि वे लोग इसके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं। इन दिनों एक-एक नूरजहां आम 700-800 रुपए में बिक रहा है और सबसे ज्यादा वजन वाले आम के लिए 1200 रुपए तक चुकाये जा रहे हैं। हालांकि मिठास में यह आम हापुस के मुकाबले कमजोर है, परंतु वजन, आकार और ज्यादा गूदा होने के कारण से यह सबको पसंद आता है। अलिराजपुर में इस आम की खेती तीन-चार अलग-अलग किसान करते हैं। सभी अपने को नूरजहां की किस्म के लिए अवॉर्ड विजेता घोषित भी करते हैं।

नूरजहां आम की सीमित पैदावार के कारण फल भी सीमित होते हैं। इसके फल के शौकीन लोग उसी दौरान उसकी अग्रिम बुकिंग करवा लेते है जिस समय पर यह सारे फल पेड़ की डाल पर पक रहे होते है।

अफगानी प्रजाति का है नूरजहां आम

अफगानी मूल की मानी जाने वाली इस दुर्लभ नूरजहां आम की प्रजाति केे कुछ गिने—चुने पेड़ ही भारत में है। नूरजहां के पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में पाए जाते हैं। इस आम की लंबाई करीब एक फीट तक हो सकती है और वजन में यह दो किलो से भी ज्यादा का हो सकता है। इस आम की गुठली का वजन 150 से 200 ग्राम के बीच में होता है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago