सेहत

ब्लड प्रेशर की दवाई लेनी नहीं पड़ेगी, बस ये खबर पढ़ लो

क्या आप भी अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो दोपहर में एक झपकी आपका काम आसान कर सकती है। ये हम नहीं कह रहे, खुद वैज्ञानिक ही कह रहे हैं।

भागती सी इस दुनिया में शायद आपको वक्त नहीं मिले लेकिन थोड़ी सी देर दोपहर में सोना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसके लिए बकायदा एक स्टडी की गई जिसमें पता लगाया गया है कि जो लोग दोपहर में सोते हैं उनका ब्लड प्रेशर बाकी लोगों की तुलना में कम रहता है। स्टडी में यह साफ तौर पर बताया गया है कि अगर आप दोपहर में झपकी लेते हैं तो आपके ब्लड प्रेशर पर वही फायदा होगा जो दवाई लेकर होता है।

अब जानते हैं कि आखिर शोध में किया क्या गया था। स्टडी में 62 साल के 212 लोगों के डेटा को कलेक्ट किया गया था। इन लोगों की जांच की गई और पता लगाया कि ज्यादातर लोगों का ब्लड प्रेशर 130 mm Hg था। ध्यान देने वाली बात है कि सामान्य ब्लड प्रेशर 120 mm Hg या उससे कम वाला होता है। अब हुआ ये कि इन 212 लोगों में से कुछ को दोपहर में सोने दिया गया और कुछ को नहीं।

इसके बाद फिर से डेटा कलेक्ट किया गया और इन लोगों की जांच की गई। पता लगा कि 49 मिनट तक की नींद लेने वालों का ब्लड प्रेशर 5mm/hg तक कम हो सकता है। आपको हैरानी होगी कि इतना ही ब्लड प्रेशर आपका बीपी की दवाई खाकर भी कम हो सकता है। सोना दवाई लेने से तो कई ज्यादा बेहतर विकल्प है।

अब ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टडी की मुख्य शोधकर्ता के मुताबिक अगर हमरा ब्लड प्रेशर 2mm hg तक भी कम होता है तो कई सारी दिल संबधित बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।

इस स्टडी का अपने आप में काफी महत्व है। अमेरिका की आधी आबादी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। भारत की बात करें तो आठ में से एक व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है।

कुछ शोधकर्ताओं ने इस स्टडी को लेकर असहमति भी जताई है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की डॉक्टर सोन्या बाबू नारायण इस स्टडी से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उन्होंने इसमें कुछ और भी एड किया है। उनका कहना है कि अच्छी नींद तो जरूरी है लेकिन कई सारी स्टडीज से ये बात साबित होती है कि अगर हम अपने खाने में नमक की मात्रा को कम करें, रोजाना एक्सरसाइज करें और वजन को कंट्रोल में रखें, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago