ऑटो

महिंद्रा जल्द ही लॉन्च करेगी अपनी नई स्कॉर्पियो, पुरानी एसयूवी से कहीं ज्यादा दमदार होगी

भारतीय ऑटो बाजार से एक नई खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो महिंद्रा जल्द ही अपनी मोस्ट पॉप्युलर एसयूवी स्कॉर्पियो को पहले से कहीं ज्यादा दमदार और शानदार अंदाज में लेकर आने वाली है। बता दें कि यह एसयूवी का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल होगा जो मॉडर्न प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और पहले से कहीं ज्यादा पॉवरफुल होगा। जिसे कंपनी अगले साल होने जा रहे ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। नई स्कॉर्पियो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही अपनी इस नई एसयूवी से पर्दा उठा सकती है।

आक्रामक कीमत 

नई स्कॉर्पियो की कीमत की बात करें तो यह बेहद आक्रामक होगी। इसकी कीमत पर नजर डालें तो फिलहाल Mahindra Scorpio की कीमत 10 लाख से 16.63 लाख रुपये के बीच है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नई स्कॉर्पियो की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

इंजन

अब बात करे कार के महत्वूपर्ण भाग यानि इंजन की तो मौजूदा स्कॉर्पियो को कंपनी ने दो वेरियंट में उपलब्ध है। पहला 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कार का यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। वहीं बात करें दूसरे वेरिएंट की तो इसमें 2179सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो कि 140 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

डाइमेंशन

बात करें कार के डाइमेंशन की तो मौजूदा स्कॉर्पियो में 60 लीटर का फ्यूल टैंक है। एसयूवी का कुल वजन 2610 किलो, लंबाई 4456 mm, चौड़ाई 1820 mm, ऊंचाई 1995 mm, व्हीलबेस 2680 mm है। अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि नई स्कॉर्पियो में पहले के मुकाबले कितने बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago