अन्य

उम्मीदें टूटती हैं तो बुरा लगता है लेकिन जिंदगी वहीं खत्म नहीं होती

पूरा देश ​चंद्रयान 2 मिशन के पूरे होने की खुशी मनाना चाहता था और इतिहास के पन्नों पर भारत का नाम देखना चाहता था लेकिन जब चंद कदम दूर विक्रम लैंडर से सम्पर्क टूटा तो इसरो टीम के साथ लाखों लोगों की उम्मीदें कांच की तरह टूट गईं। हर दिल यह उम्मीद लगाए बैठा था​ कि सालों की मेहनत सफल होगी और भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला पहला देश बन जाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

इसरो अध्यक्ष भी इतने आहत हुए कि अपने आंसू नहीं रोक पाए। जिंदगी में भी अक्सर हमारे साथ ऐसा ही होता है। रिश्तों के जाल के बीच हम कई तरह की उम्मीदें लगाए रखते हैं। कई बार हद से ज्यादा किसी बात पर उम्मीद लगाए बैठ जाते हैं और फिर जब वह पूरी नहीं होती है तो दिल दुखना लाज़मी है।

उम्मीद रखना और उनका टूटना एक तरह से जिंदगी का हिस्सा है लेकिन कई लोग उम्मीद टूटने के बाद अपने जीवन में एक ठहराव सा ले आते हैं। उम्मीद करना स्वा​भाविक प्रकृति है लेकिन उससे जिंदगी को जोड़ लेना सही नहीं है। जिंदगी उम्मीद से आगे भी है। उम्मीदों के टूटने के बाद सकारात्मक रवैया अपनाना बहुत जरूरी है। इस बात को समझना जरूरी है कि जिंदगी में आगे बहुत कुछ है और कई अच्छी बातें इंतजार में हैं। उम्मीद टूटने पर गम मनाइए लेकिन फिर आगे का सोचिए।

यह मानकर चलिए कि हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है। अगली बार उम्मीद टूटने पर एक उम्मीद और रखिए कि आगे और कुछ अच्छा होने वाला है….।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago