हलचल

कुर्सी मिलेगी या नहीं, बताएंगे भीलवाड़ा के नाथूलाल

चुनाव सिर पर हों तो कौन ​नेता नहीं चाहेगा कि उसे कुर्सी मिले। ऐसे में यदि कोई चुनाव जीतने और कुर्सी मिलने की भविष्यवाणी कर दे और उसकी बातें सच भी होती हों तो नेताजी की इससे ज्यादा और क्या चाहिए। दरअसल भीलवाड़ा के करोई गांव में भविष्यवक्ता नाथूलाल व्यास रहते हैं। नाथूलाल की कही बातें अक्सर सच होती हैं। उन्होंने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के लिए भविष्यवाणी की थी, जो सच हुई थी और इस कारण अपने शपथ ग्रहण समारोह में नाथूलाल को भी बुलाया था। इसके बाद से नाथूलाल चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कई राननीतिज्ञों के लिए सटीक भविष्यवाणी की है। शायद यही वजह है कि चुनाव आते ही नेतागण उनसे मिलने पहुंच जाते हैं ताकि अपने ​भविष्य के बारे में जान सकें।

खबरों के अनुसार 90 साल के नाथूलाल ने स्मृति ईरानी के सफल राजनीतिक कॅरियर की भविष्यवाणी की थी जब वह राजनीति में कदम रखने जा रही थीं। अब वह कैबिनेट मंत्री हैं।

गांव में हो गए कई भविष्यवक्ता

जब कोई एक व्यक्ति फेमस होता है तो उस क्षेत्र पर भी काफी असर पड़ता है। नाथूलाल की फेम को भुनाने में अब क्षेत्र के कई भविष्यवक्ता सामने आ गए हैं। पिछले कुछ समय में करोई गांव में ज्योतिषों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह गांव भीलवाड़ा से 20 किलोमीटर दूर है। नेता ही नहीं बल्कि सिलेब्रिटी और रिसर्च स्कॉलर भी कस्बे का दौरा करते हैं। नाथूलाल भृगु संहिता की जानकारी रखने वाले कुछ विशेषज्ञों में से एक हैं।
यह एक ऐस्ट्रोलॉजिकल किताब है जिसे वैदिक विज्ञान आधारित गणना करने में इस्तेमाल किया जाता है।

फोन पर देते हैं परामर्श

नाथूलाल दिल्ली में बैठे कई नेताओं को फोन पर परामर्श देते हैं। नाथूलाल के साथ उनके पड़पोते भी सहयोग करते हैं जो नाथूलाल से मिलने आने वाले लोगों को अटैंड करते हैं। उनसे क्लाइंट की लिस्ट में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद अमर सिंह और धीरूभाई अंबानी शामिल हैं।
पिछले दो हफ्तों में मंडल के बीजेपी विधायक कालूलाल गुर्जर और स्थानीय नेता ओम नटवरलाल और धीरज गुर्जर वहां आ चुके हैं।

एमपी से भी आ रहे हैं राजनीतिज्ञ

सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से भी नेताओं का आना लगा है जहां 28 नवंबर को चुनाव होने हैं। विधायकों में जीतेंद्र गहलोत, जीतेंद्र दागा और तीरथ सिंह उनके पास आ चुके हैं। उनके करीबी लोगों का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। उनसे मिलने आने वाले लोगों की संख्या टिकट बंटने के बाद और बढ़ती जाएगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago