ताजा-खबरें

नासा के वैज्ञानिकों को मिला यूरोपा चंद्रमा पर जल वाष्प के रूप में पानी, देखें वीडियो

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति (जुपिटर) ग्रह के उपग्रह यूरोपा पर पानी खोज निकाला है। पृथ्वी के अलावा ब्रह्माण्ड के किसी अन्य ग्रह पर पानी देखने को नहीं मिला है। वैज्ञानिकों ने पाया कि बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा के बर्फीली सतह पर पानी भाप के फव्वारे के रूप में निकल रहा है।

नासा के वैज्ञानिकों को पृथ्वी के अलावा अन्य उपग्रह पर पहली बार पानी देखने को मिला है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यूरोपा पर मिले पानी के साक्ष्य की मौजूदगी देखकर उनके हौंसले बुलंद हो गए हैं। उनको अध्ययन में पानी के मॉलीक्यूल मिले हैं। इस उपग्रह पर वैज्ञानिकों को अभी तक तरल पानी का पता नहीं चला है, बल्कि उन्हें वाष्प के रूप में पानी मिला है।

बृहस्पति के सबसे अधिक चंद्रमा

सूर्य के सभी ग्रहों में बृहस्पति ग्रह के छोटे—बड़े 79 चंद्रमा हैं। उनमें से एक यूरोपा है। ये चंद्रमा उसके चारों तरफ चक्कर लगाते हैं। हमारी पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है।

अमेरिका के हवाई द्वीप पर स्थित ​दुनिया की सबसे बड़ी और शक्तिशाली टेलिस्कोप से नासा के वैज्ञानिकों ने जुपिटर के चंद्रमा यूरोपा की सतह पर इस घटना को देखा तो वे हैरान रह गए। उन्हें यूरोपा की सतह पर से भाप के फव्वारे निकलते दिखाई दिए।

हर सेकंड निकल रहा 2 हजार किलो से अधिक पानी

सौरमंडल के ग्रह बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की सतह से प्रति सेकंड करीब 2360 किग्रा पानी निकल रहा है। जैसे यह पानी वातावरण के संपर्क में आता है भाप बनता जा रहा है। इस बात की पुष्टि पहले वॉयजर यान ने वर्ष 1979 में की। इसके बाद वर्ष 1990 में गैलीलियो ने भी इस बात की पुष्टि की। अगले वर्ष 2020 में भी नासा ने यूरोपा क्लिपर नामक यान भेजने की तैयारी कर रहा है।

इस मिशन में शामिल नासा के वैज्ञानिक नूकास पगानिनी ने बताया कि यूरोपा पर प्रति सेकंड इतना पानी निकल रहा है कि यह कुछ ही मिनटों में ओलम्पिक स्वीमिंग पूल को भर सकता है। यह अध्ययन हमने वर्ष 2016 से 2017 के मध्य अलग—अलग 17 रातों तक किया है। तब जाकर अध्ययन की पूरी रिपोर्ट तैयार की है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago