ताजा-खबरें

पीएम मोदी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि, मिलेगा इतना बड़ा सम्मान

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। ‘चैंपियंस आॅफ द अर्थ’ का सम्मान पाने के बाद अब पीएम मोदी को प्रतिष्ठित सीयोलपीस प्राइज मिलने जा रहा है। मोदी को ये सम्मान भारतीय और वैश्विक और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा। मोदी को इस पुरस्कार के साथसाथ 2 लाख डॉलर यानी करीब 1 करोड़ रूपए 14 लाख की राशि दी जाएगी। मोदी ये पुरस्कार पाने वाले दुनिया के 14वे शख्स होंगे।

मोदी की तारीफ
सीयोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन की ओर से पीएम मोदी को इस पुरस्कार की घोषणा करने के बाद संस्था ने गरीबों और अमीरों के बीच आर्थिक औरसामाजिक खाई को कम करने के लिए मोदी की ‘मोदीनॉमिक्स’ नीति की काफी प्रशंसा की ।

इस पुरस्कार के लिए 100 से ज्यादा प्रतिष्ठिति लोगों का चयन किया गया था, जिनमें मौजूदा एवं पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, राजनेता, उद्योगपति, पत्रकार, कलाकार, खिलाड़ी, धार्मिक नेता और कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल थे लेकिन संस्था ने पीएम मोदी को इस अवॉर्ड के लिए सबसे बेहतरीन इंसान माना।

पीएम मोदी से पहले संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और कोफी अन्नान को यह पुरस्कार दिया गया था।

पुरस्कार के विजेता का चयन करने वाली 12 सदस्यीय समिति ने मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों, जिनमें नोटबंदी शामिल है की काफी प्रशंसा कीहै। इसके अलावा मोदी की विदेश नीति और ‘एक्ट ईस्ट’ नीतियों को काफी सराहा गया है।

चयन समिति के अध्यक्ष चो चंग हो का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के करीब 1.35 अरब लोगों के जीवन में सुधार लाने और विश्व में शांतिको बढ़ावा देने के लिए चुना गया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago