हलचल

राज्यसभा में सदन के उपनेता होंगे मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से राजनीतिक और संवैधानिक पदों पर फेरबदल जारी है। अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने इस कार्यकाल में मंत्रिमंडल में विस्तार और भारी फेरबदल किया था। इसके अलावा कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए। इसी बीच अब एक और नए बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी को जल्द ही राज्यसभा में सदन के उपनेता पद पर नियुक्त जा रहा है। साल 2016 से नकवी झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं।

अभी तक सदन के उपनेता थे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

मालूम हो कि अभी तक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के उपनेता थे। लेकिन सीट खाली होने की वजह से गोयल को अब राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है, इसके बाद उपनेता की सीट खाली हो गई है। माना जाता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी संसदीय मामलों पर अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। साथ ही वह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध एवं समन्वय के लिए भी जाने जाते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन नेता थे। हालांकि, पिछले दिनों 7 जुलाई को मंत्रिपरिषद विस्तार से ठीक पहले उन्हें कर्नाटक राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं नकवी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में भी केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे 63 वर्षीय नकवी 17 साल की उम्र में वर्ष 1975 में इमरजेंसी के दौरान अपनी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से जेल गए थे। साल 2019 में वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में लगातार दूसरी बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाए गए।

Read Also: फोन टैपिंग को लेकर सरकार के नियम बेहद सख्त, जासूसी के आरोप गलत: मंत्री वैष्णव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago