हलचल

कमलनाथ : मध्यप्रदेश का नया चेहरा, गांधी परिवार से रहा है पुराना रिश्ता

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष और अब मध्‍य प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे कमलनाथ एक उत्‍कृष्‍ट और कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में जन्‍म लेने वाले कमलनाथ मूलत: पश्चिम बंगाल से हैं और उनका कार्यक्षेत्र मध्‍य प्रदेश का छिंदवाड़ा है।

18 नवंबर 1946 को उत्‍तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में कमलनाथ का जन्‍म हुआ था। कमलनाथ की स्‍कूली शिक्षा देहरादून के प्रसिद्ध दून स्‍कूल से हुई। वहां उनकी दोस्‍ती साथ में पढ़ने वाले संजय गांधी के साथ हुई। कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से उन्‍होंने अपनी उच्‍च शिक्षा पूरी की।

34 साल की उम्र में पहली बार वह मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। कमलनाथ की असली ताकत गांधी परिवार से उनकी पुरानी दोस्‍ती है। संजय गांधी और कमलनाथ की दोस्‍ती के किस्‍से आज भी राजनीतिक गलियारों में बहुत मशहूर हैं।

1996 में हवाला कांड में नाम आने की वजह से वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाए थे, तब पार्टी ने उनकी जगह उनकी पत्‍नी अल्‍का नाथ को टिकट दिया और उन्‍होंने भारी मतों से विजय प्राप्‍त की। छिंदवाड़ा एक आदिवासी इलाका है, कमलनाथ ने यहां आदिवासियों के उत्‍थान के लिए काम किया और अपना कारोबारी साम्राज्‍य भी फैलाया। यहां के लोगों को रोजगार देकर वो यहां के माईबाप जैसे बन गए। यही वजह है कि छिंदवाड़ा से वह लगातार सांसद चुने जाते रहे हैं। कमलनाथ की 23 कंपनियां हैं, जिनका कामकाज उनके दोनों बेटे मिलकर देखते हैं। कांग्रेस शासनकाल में वह उद्योग मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, वन और पर्यावरण मंत्रालय, सड़क व परिवहन मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

राजनीतिक करियर

कमलनाथ पहली बार 7वीं लोकसभा के लिए 1980 में चुने गए। इसके बाद 8वीं लोकसभा के लिए 1985 में, 9वीं लोकसभा के लिए 1989 में और 10वीं लोकसभा के लिए 1991 में चुने गए। 2014 के लोकसभा में भी वह जीतकर सदन में पहुंचे। वर्तमान में वह सांसद और मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago