गरम मसाला

कारगिल दिवस पर सुनाई देगा ‘हाउज द जोश’, ‘उरी’ को 500 थिएटर्स में फिर किया जाएगा रिलीज

बॉलीवुड में प्यार और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को हमेशा से प्यार मिलता आया है। इन फिल्मों से दर्शक खुद को जोड़ लेते हैं, जिससे ये फिल्में टिकट खिड़की पर भी अच्छा बिजनेस कर लेती हैं। ऐसी ही एक देशभक्ति फिल्म इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। हम बात कर रहे हैं ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ की। फिल्म ने सफलता का नया कीर्तिमान ​स्थापित किया था और रिलीज के कई दिनों तक यह थिएटर्स में नज़र आई थी। फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म है।
इस फिल्म को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, इस फिल्म को अब एक बार फिर 26 जुलाई को कारगिल दिवस पर रिलीज किया जा रहा है।


फिल्म के प्रोड्यूसर के अनुसार इस फिल्म को सिर्फ मुम्बई के 500 थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को लगता है कि फिल्म को दर्शकों का प्यार एक बार फिर मिलेगा। साथ ही यह का​रगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का भी एक अलग तरीका होगा।

फिल्म निर्देशक आदित्य धर के अनुसार यह किसी भी फिल्म निर्माता के लिए सबसे बड़ी बात है कि उसने युवाओं को बहादुर सैनिकों के बलिदान और वीरता के बारे में प्रेरित किया। यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शानदार पहल है और दर्शक इसे मुफ्त में देख सकेंगे।

गौरतलब है कि ‘उरी’ 18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उरी में सेना पर हुए हमले की असल कहानी पर आधारित है। इस हमले में हमारे 18 जवान शहीद हुए थे। हालंकि सैन्य बलों की कार्रवाई में चार आतंकी मारे भी गए थे। उरी हमले पर बनी इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago