हलचल

मोदी कैबिनेट ने 2 अध्यादेशों को दी मंजूरी, किसानों के लिए ‘एक देश एक बाजार’ की होगी शुरुआत

देश में वैश्विक कोरोना वायरस संकट के बीच इस सप्ताह में दूसरी बार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें अहम फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को पीएम आवास पर हुई यह बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर दो घंटे तक चली। केंद्रीय कैबिनेट की इस बैठक में दो अध्यादेशों को मंजूरी दी गई। इसमें केंद्र ने किसानों के हित में फैसले लिए, जो किसानों और कृषि क्षेत्र के उत्थान में मील का पत्थर साबित होंगे।

एपीएमसी कानून में संशोधन को मिली अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आवश्यक वस्तु कानून (एपीएसी अधिनियम) में ऐतिहासिक संशोधनों को अनुमति दी गई। इसके तहत अब देश में किसान सीधे अपनी फसलों को बेच सकेंगे। किसानों के लिए ‘एक देश एक बाजार’ की नीति लागू होगी। साथ ही केंद्र सरकार ने भारत में निवेश आकर्षित करने के लिए मंत्रालयों/विभागों में सचिवों का समूह और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट सेल (पीडीसी) स्थापित करने को भी अनुमति दी है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के नाम से जाना जाएगा कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट

कृषि उत्पादों के भंडारण की सीमा खत्म की

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कृषि उत्पादों के भंडारण की सीमा खत्म कर दी गई है, सिर्फ अतिआवश्यक परिस्थिति में ऐसा किया जा सकेगा। आपको बता दें, कोरोना संकट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज में इस बारे में ऐलान किया गया था। ख़ास बात ये है कि मोदी सरकार ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इससे पहले इसी सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें एमएसएमई सेक्टर और किसानों को लेकर कई फैसले लिए गए थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago