हलचल

लॉकडाउन: फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी, छात्र-मजदूर घर जा सकेंगे

देश में कोरोना वायरस के संकट से लड़ाई के लिए पिछले एक महीने से ज्यादा समय से लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से ही देश में लाखों लोग अपने घर से दूर शहर-कस्बों में फंस हुए हैं। इनमें प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र शामिल है। इसको देखते हुए अब गृह मंत्रालय ने फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। एमएचए की नई गाइडलाइन के तहत दूर-दराज फंसे हुए लोग अपने घर जा सकेंगे।

कई राज्यों की मांग के बाद जारी की गाइडलाइन

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड जैसे कुछ राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों की आवाजाही के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है। एमएचए की इस नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोगों को अब एक राज्य से दूसरे राज्य में बिना परेशानी के भेजा जा सकेगा।

बता दें, नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करने और ऐसे फंसे हुए व्यक्तियों को वापस भेजने और लेने के लिए एक एसओपी की तैनाती करनी होगी। इस गाइडलाइन के तहत एक से दूसरे राज्य में जाने के इच्छुक लोगों के लिए राज्यों को आपस में बात करनी होगी।

Read More: पाकिस्तान के हिंदू विधायक राणा हमीर सिंह कोरोना पॉजिटिव, जयपुर से है ख़ास रिश्ता

गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजे जा रहे लोगों की बाकायदा जांच भी की जाएगी। जांच के बाद ही लोगों को आगे उनके घर भेजा जाएगा। अपने गांव या शहर पहुंचने पर ऐसे लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों की निगरानी में पहले 14 दिन के लिए क्वारनटीन किया जाएगा। इसके साथ ही इन सभी लोगों को आरोग्य सेतु ऐप के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago