ये शख्स आॅस्ट्रेलिया में अपना जमा जमाया बिजनेस छोड़ वापस आया अपने गांव, चुनाव लड़ा और जीत गया

वैसे तो हमारे देश में काफी ऐसे नेता हैं जो राजनीति के साथ साथ अपना बिजनेस भी संभालते हैं लेकिन देखा जाए तो वो सब पहले से ही संपन्न परिवार से नाता रखते हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले के एक छोटे से कस्बे नगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले वाजिब अली को विरासत में ऐसा कुछ नहीं मिला था। साधारण परिवार से नाता रखने वाले 36 वर्षीय वाजिब ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा भरतपुर से ही पूरी की और इसके बाद वो उच्च शिक्षा के लिए आॅस्ट्रेलिया चले गए।

वाजिब ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और इस बार वो चुनाव जीत गए हैं। वाजिब के आॅस्ट्रेलिया से लेकर वापस नगर आकर चुनाव लड़ने के सफर की बात करें तो आॅस्ट्रेलिया में पढ़ाई पूरी होने के बाद वो वहां अच्छा खासा बिजनेस जमा चुके थे।

वाजिब आॅस्ट्रेलिया में करीब 8 स्कूल और कॉलेज संभालते थे। आज से 6 साल पहले जब वो अपने माता पिता से मिलने आॅस्ट्रेलिया से भारत आए तो अपने विधानसभा क्षेत्र की काफी बुरी स्थिती देखकर राजनीति में आने का मन बना लिया। वाजिब ने इससे पहले भी 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

वैसे वाजिब के परिवार के अन्य सदस्य आॅस्ट्रेलिया में ही रहते हैं जहां उनके बड़े भाई वहां की लोकल पॉलिटिक्स में सक्रिय हैं और काउंसलर का पद संभालते हैं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में वाजिब ने कहा था कि वो अगर ये चुनाव जीत गए तो नगर क्षेत्र में आॅस्ट्रेलियाई मॉडल लागू कर देंगे। बता दें कि भरतपुर शहर के अलावा वहां कई ऐसे कस्बे हैं जिनका आज तक विकास नहीं हुआ है। अब वाजिब जैसे लोगों द्वारा क्षेत्र में सुधारात्मक कार्य करने का बीड़ा उठाने से उम्मीद की जा सकती है कि वहां कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेंगे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago