हलचल

नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने में कई बीजेपी शासित राज्य भी हटे पीछे

हाल में केन्द्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को देशभर में लागू किया। कई राज्यों ने इसे अपना लिया लेकिन कई राज्यों ने अपने यहां लागू करने से पैर पीछे खींच लिए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बीजेपी शासित राज्य है। जाहिर है इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बैकफायर पर है। केद्र सरकार ने ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए नए मोटर व्हीकल एक्ट में जुर्माना राशि को कई गुणा बढ़ाया है। लेकिन यह नया कानून उसके लिए ही मुसीबत बनता दिख रहा है। जिस मंशा और मक़सद से केद्र सरकार इस नए कानून को लेकर आई, उसे लेकर राज्य सरकारें गंभीर नहीं है। दरअसल, राज्यों ने इसे अपने वोट बैंक से जोड़ लिया है।

1 सितंबर से लागू हुआ मोटर व्हीकल एक्ट

1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट पूरे देश में लागू हो गया, लेकिन कुछ राज्यों ने इसे अभी तक अपनाया नहीं है, तो वहीं कुछ राज्य सरकारों ने नए कानून के तहत लगने वाले जुर्मानों में भारी कटौती कर दी है। इन राज्यों में बीजेपी शासित राज्यों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस नए कानून के लागू होते ही कई राज्यों में हजारों की राशि के चालान कटे, लेकिन अब कई राज्य सरकारें इसको लेकर सतर्क हो गई हैं। केन्द्र सरकार के इस नए कानून के तहत कई मामलों में जुर्माना राशि 1000 से बढ़कर 5 हजार या 10 हजार रुपए तक बढ़ा दी गई। कई जगह 50 हजार तक के चालान कटने लगीं। खबरें आने लगीं और इस पर तीखी बहस शुरू हो गई।

सबसे पहले गुजरात ने घटाई जुर्माना राशि

आम लोगों के बीच चालान को लेकर काफ़ी चर्चा है। इसी बीच कई राज्यों ने भारी-भरकम जुर्मानों से बचाव के लिए कई अलग रास्ते निकाल लिए। सबसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जुर्माना राशि में कटौती का ऐलान किया। यहां तक कि नए नियमों के तहत लागू कई जुर्मानों में राशि घटाकर 90 फीसदी तक कम कर दी। उत्तराखंड ने भी 90 प्रतिशत तक जुर्माना राशि कम करने की घोषणा कर दी है। वहीं, कर्नाटक की ओर से अभी विचार कहे जाने की बात कही जा रही है।

गुजरात के बाद अन्य राज्यों ने भी निकाला रास्ता

जैसे ही गुजरात ने सबसे पहले नए कानून के तहत भारी जुर्माना भरने से बचाव का रास्ता निकाला, कई अन्य राज्यों ने उसे देखकर अपने यहां भी बदलाव की तैयारी कर ली है। गुजरात के बाद महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखते हुए जुर्माना राशि पर चिंता जताई है। फडणवीस सरकार की चिंता ये भी है कि कहीं ये बढ़ा हुआ जुर्माना आगामी विधानसभा चुनाव में उसे नुकसान पहुंचे दे। दो अन्य राज्यों में भी चुनाव होने वाल हैं। इनमें झारखंड और हरियाणा शामिल हैं। झारखंड जल्द ही विशेष सत्र बुलाकर केन्द्र के नए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर सकता है। वहीं, हरियाणा ने अभी 45 दिनों का जागरूक अभियान चलाने के पक्ष में है।

कई राज्य ऐसे जहां अभी तक नए कानून का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं हुआ है। बीजेपी शासित राज्यों के अलावा कई अन्य पार्टियों द्वारा शासित राज्यों में भी यह नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं किया गया है।

Read More: एक्टर बनना चाहते थे जयकिशन लेकिन किस्मत ने बना दिया सुप्रसिद्ध संगीतकार

ये राज्य अपने यहां घटा चुके हैं जुर्माना राशि

अगर नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत जुर्माना राशि घटाने वाले राज्यों की बात करें तो कई राज्य अपने यहां कटौती कर चुके हैं। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड (विचार), कर्नाटक (विचार), हरियाणा (जागरूकता अभियान), पश्चिम बंगाल (विरोध) और उत्तर प्रदेश (अभी लागू नहीं) शामिल हैं। राजस्थान सरकार ने भी अपने यहां हेलमेट मामले में जुर्माना राशि के बदले हेलमेट देने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि राज्य अपने यहां कानून को लागू करने में संशोधन कर सकते हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago