टीवी

इंतजार खत्म, आज रात नौ बजे बियर ग्रिल्स के साथ दिखेंगे मोदी, जानें कौन है ग्रिल्स

जब से लोगों के सामने यह आया है कि ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ शो में बियर ग्रिल्स के साथ नज़र आएंगे। तब से ही इसे लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। शो की कुछ झलकियां पिछले कई दिनों से लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट हैं। सभी मोदी की जिंदगी का दूसरा साइड देखना चाहते हैं, जिसमें वे फेमस बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नज़र आएंगे। दर्शकों का यह लम्बा इंतजार आज रात नौ बजे खत्म होने वाला है। डिस्कवरी चैनल पर आज रात को इस शो का प्रसारण होगा, ​जिसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि काफी संख्या में इस शो को देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि यह शो 180 देशों में दिखाया जाएगा। साथ ही यह आठ अलग—अलग लैंग्वेज में प्रसारित होगा, जिसमें इंग्लिश, बांग्ला, हिन्दी, तमिल, तेलुुगु, कन्नड़, मलयालम और मराठी शामिल है। मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस शो में नज़र आएंगे। इससे पहले बराक ओबामा भी ग्रिल्स के साथ नज़र आ चुके हैं।

क्या है इस शो का कॉन्सेप्ट

यह शो वाइल्ड लाइफ और हृयूमन लाइफ के बीच सामंजस्य को​ दिखाता है। इस शो में बियर ग्रिल्स लोगों को बताते हैं कि यदि वे जंगल की विषम परिस्थितियों में फंस जाते हैं तो कैसे वहां सर्वावाइव कर सकते हैं। साथ ही कैसे अलग अलग सिचुएशन से डील कर सकते हैं और कैसे वहां मौजूद संसाधनों का प्रयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस शो के दौरान बियर के साथ कैमरामैन के अलावा एक्सपर्ट की पूरी एक टीम मौजूद होती है, जो हमेशा बियर के साथ चलती है।

कौन है बियर ग्रिल्स

बियर ग्रिल्स का नाम ‘बियर’ (भालू) उनकी बड़ी बहन ने रखा था। उनका असली नाम एडवर्ड माइकल ग्रिल्स है। छोटी उम्र में ही बियर ग्रिल्स को एडवेंचर स्पोर्ट्स सीखने का मन हुआ। पिता से पहाड़ पर चढ़ने और नांव चलाने की ट्रेनिंग मिली। कॉलेज में पढ़ने के दौरान माउंटेनि‍यरिंग क्लब शुरू किया। कॉलेज से निकलने के बाद बियर ग्रिल्स ने ब्रिटिश आर्मी जॉइन की, ब्रिटिश आर्मी की 21 A स्पेशल एयर सर्विस में 3 साल सेवाएं दीं। लेकिन एक पैराशूट एक्सीडेंट में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। लेकिन एक्सीडेंट के कारण बियर ग्रिल्स बैड पर लेटे नहीं रहना चाहते थे। एक्सीडेंट के 18 महीने बाद ही वो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ गए और रिकॉर्ड बनाया। उनके नाम एक और रिकॉर्ड है कि उन्होंने साल 2005 में दुनिया में सबसे उंची जगह पर डिनर पार्टी रखवाई थी। ये पार्टी 7600 मीटर की उंचाई पर एक हॉट एयर बैलून में रखी गई थी।
2006-2007 के दौरान डिस्कवरी चैनल ने बियर ग्रिल्स को अप्रोच किया था कि ग्रिल्स ग्रिल्स के एडवेंचर को फिल्माना चाहते हैं। इसके लिए डिस्कवरी चाहता था कि दुनिया की दुर्गम जगहों पर जाया जाए और वहां शूट किया जाए। शो का नाम रखा गया Man Vs Wild और अब तक इसके 7 सीजन आ चुके हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago