ताजा-खबरें

ममता बनर्जी का ऐलान : एक जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, इस तरह मिलेगी इजाजत

​पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि 1 जून से पश्चिम बंगाल में सभी धार्मिक स्थल आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे और इस दौरान सिर्फ 10 व्यक्तियों को ही जाने की इजाजत मिलेगी। जानिये इस मामले में विस्तृत रूप से-

सरकारी और निजी दफ्तर भी खुलेंगे

दूसरी तरफ सीएम बनर्जी ने यह भी आदेश दिए हैं कि एक जून से चाय व जूट के उद्योग भी अपने 100 प्रतिशत काम करने वाले लोगों के साथ खुलेंगे और राज्य के सभी सरकारी व प्राईवेट कार्यालय भी कर्मचारियों की पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।

इस तरह रहेगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि धार्मिक स्थलों की प्रबंध कमेटी की यह जिम्मेदारी रहेगी कि धार्मिक स्थलों पर भीड़ इकत्रित नहीं हो और नियमों का पूरी तरह से पालन हो। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजर आदि सामग्री भी उपलब्ध रहे। वहीं किसी बड़े उत्‍सव आयोजन की अभी अनुमति नहीं मिलेगी।

मुख्‍यमंत्री बनर्जी ने यह भी कहा है कि राज्‍य में 8 जून से सभी सरकारी काम पूरी तरह से हो सकेंगे और एक जून से चाय व जूट उद्योग भी अपने 100 प्रतिशत कामगारों के साथ खुलेंगे। गौरतलब है कि देश में 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होगा और 1 जून से पांचवा चरण शुरू होने वाला है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago