हलचल

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस दिन संभालेंगे कार्यभार

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। नतीजों के तुरंत बाद थरूर ने खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। इसके बाद ही वे खड़गे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।

चार सौ से ज्यादा वोट हो गए रिजेक्ट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 416 वोट रिजेक्ट हो गए। दरअसल, कुछ नेता मत—पत्र में राहुल गांधी का नाम लिख आए थे, जबकि वे जानते थे कि राहुल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कुछ नेता तो मतपत्र में अपना नाम और कुछ मोबाइल नंबर भी लिख आए। कांग्रेस संगठन के चुनाव प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने यह जानकारी दी।

इस चुनाव में कुल 9,385 वोट पड़े। मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया। खड़गे को 7,897 वोट और थरूर को 1,072 वोट ही मिल सके। इस तरह से 24 साल बाद कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

थरूर के खेमे ने लगाया धांधली का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आते ही शशि थरूर ने खड़गे को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद दिया। इसके बाद वे खड़गे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। हालांकि, थरूर के चीफ इलेक्शन एजेंट सलमान सोज ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया था।

आखिरी बार चौबीस साल पहले वोटिंग से हुआ था चुनाव

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया था।

दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा, गेहूं समेत कई फसलों पर एमएसपी बढ़ाई

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago