ताजा-खबरें

मालवथ पूर्णा बनीं अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही

भारत की मालवथ पूर्णा पहली आदिवासी महिला है जिसने साल 2019 की समाप्ति से पहले अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विंसन मासिफ (4,987 मीटर) को फतेह कर किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पूर्णा की उम्र महज 18 साल है। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई हैं।

बता दें कि मालवथ पूर्णा जब 13 साल 11 महीने की थी तब उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया। इसके साथ वह यह उपलब्धि पाने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई।

तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसायटी (टीएसडब्ल्यूआरइआईएस) ने सोमवार को जानकारी दी कि अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी विन्सन मासिफ पर विजय पूर्णा के लिए एक ऐसी उपलब्धि है, जिसकी प्रशंसा शब्दों में नहीं की जा सकती। खबरों के मुताबिक, पूर्णा दुनिया की पहली और सबसे कम उम्र की आदिवासी महिला बन गई, जिसने छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह कर लिया है।

छह महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों का किया फतह

मालवथ पूर्णा अब तक छह महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह किया है। उनके इस मिशन में एवरेस्ट (एशिया, वर्ष 2014), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका, 2016), माउंट एल्ब्रस (यूरोप, 2017), माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका, 2019) माउंट कारस्टेंसज (ओशिनिया क्षेत्र, 2019) और माउंट विंसन मासिफ (अंटार्कटिका, 2019) हैं। पूर्णा का अगला लक्ष्य माउंट डेनाली को फतह करना है, जो उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है और यकीनन दुनिया के हर पर्वतारोही का सपना है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago