ये हुआ था

महेंद्र कपूर को उनके एक देशभक्ति गीत ने देशभर में कर दिया था मशहूर

यह आवाज ही है जो कभी मरती नहीं। हमारी फिल्मी ​दुनिया ने ऐसे कई फनकार दिए हैं, जिनके काम की आज भी कितनी ही तरी​फ की जाए कम है। ऐसे ही एक गायक थे महेंद्र कपूर। महेंद्र के गाने उनके जाने के बाद भी जब जुबां पर आते हैं तो एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। वह एक ऐसे गायक थे जिनके सुरों में इतनी जान थी कि हर दिल को छू लिया करते थे। आज 9 जनवरी को महेंद्र कपूर की 89वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

Mahendra KapoorMahendra Kapoor

लीजेंड मोहम्मद रफी से काफी प्रभावित थे महेंद्र

महान गायक महेंद्र कपूर का जन्म 9 जनवरी, 1934 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। महेंद्र को बचपन से ही गायिकी का शौक था और उनका यही शौक उन्हें मुम्बई तक ले गया था। उन्होंने गायिकी की दुनिया में पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की और कई ख्यातनाम गायकों के शार्गिद के रूप में भी काम किया। महेंद्र कपूर ने अपनी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा हुस्नलाल-भगतराम, उस्ताद नियाज़ अहमद खान, उस्ताद अब्दुल रहमान खान और पंडित तुलसीदास शर्मा से हासिल कीं। महान गायक मोहम्मद रफी से प्रभावित होने के कारण महेंद्र उन्हीं की तरह पार्श्वगायक बनना चाहते थे।

मर्फी रेडियो कॉन्टेस्ट के विजेता बनकर चमके

महेंद्र कपूर की किस्मत तब चमकी जब मर्फी रेडियो की ओर से आयोजित एक कॉन्टेस्ट के वो विजेता बने थे। इसके बाद उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुईं। उन्होंने वर्ष 1953 में आई फिल्म ‘मदमस्त’ के साहिर लुधियानवी द्वारा लिखित गीत ‘आप आए तो ख्याल-ए-दिल-ए नाशाद आया’ को गाया। वर्ष 1958 में प्रदर्शित वी. शांताराम की फिल्म ‘नवरंग’ में महेन्द्र कपूर ने सी. रामचंद्र के संगीत निर्देशन में ‘आधा है चंद्रमा रात आधी’ से बतौर गायक अपनी पहचान कायम की। इसके बाद महेंद्र कपूर ने सफलता की नई उंचाइयों को छुआ और एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘मेरे देश की धरती…’ ने दिलाई एक अलग पहचान

फिल्मी करियर के दौरान महेंद्र कपूर ने यूं तो कई नगमे गाए, लेकिन फिल्म ‘उपकार’ का गीत ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती..’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। देशभक्ति गीतों की लिस्ट में उनके इस गीत को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाने लगीं। जब भी वो किसी कॉन्सर्ट में जाते, इस गीत को गाने की गुजारिश जरूर होती थी। इस गीत के लिए उन्हें ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद महेंद्र कपूर ने मनोज कुमार के ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ और ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे बेहद पॉपुलर गीतों को भी अपनी आवाज दी।

तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता

वर्ष 1972 में भारत सरकार ने महेन्द्र कपूर को कला के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था। महेंद्र को उनके करियर में तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का ‘फिल्मफेयर पुरस्कार’ मिला। उन्हें सर्वप्रथम वर्ष 1963 में फिल्म ‘गुमराह’ के गीत ‘चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। उन्होंने मोहम्मद रफी, तलत महमूद, मुकेश, किशोर कुमार तथा हेमंत कुमार जैसे चर्चित गायकों के दौर में सफलता हासिल की। महेंद्र कपूर ने अन्य संगीतकारों के अलावा सी रामचंद्र, ओपी नैयर और नौशाद के साथ भी काम किया और कई बेहतरीन गीत बॉलीवुड को दिए।

मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों में बनाई जगह

गायक महेंद्र कपूर ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई मराठी फिल्मों के लिए पार्श्वगायन किया था। इसके अलावा उन्होंने बेहद लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ का शीर्षक गीत भी गाया। अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों में खास पहचान बनाने वाले महेन्द्र कपूर ने 27 सितंबर, 2008 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया।

मोहम्मद रफ़ी ने फिल्म ‘पहले आप’ से शुरू किया था पार्श्व गायन, नौशाद साहब ने दिया ब्रेक

महेंद्र कपूर के कुछ दिल छू लेने वाले नगमे…

1.

2.

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 year ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 year ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 year ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 year ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

1 year ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

1 year ago