हलचल

मध्य प्रदेश विधानसभा : कांग्रेस की कितनी जीत और भाजपा की कितनी हार?

विधानसभा चुनावों के नतीजे सभी के सामने हैं। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बन रही हैं। ऐसे में राजस्थान और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर होड़ जारी है। वहां गहलोत और पायलट के अलग अलग खेमे तैयार हो चुके हैं। बहरहाल कांग्रेस काफी उत्साहित लग रही है।

राहुल गांधी को भी चारों तरफ से तारीफें मिल रही है। सत्ता धारी सरकार को छोड़कर विपक्ष पर अपनी टीवी डिबेट करने वालों को भी राहुल गांधी की तारीफें करनी पड़ रही हैं। बात यहां मध्य प्रदेश की है। वहां पर बीजेपी और कांग्रेस का मुकाबला काफी नजदीकी रहा। ऐसे में कांग्रेस को वहां उतना खुश नहीं होना चाहिए।

ईवीएम इसीलिए पावर में आई क्योंकि इससे जल्दी से मतदान गणना हो जाती है। ऐसे में मध्य प्रदेश में कुछ और ही देखने को मिला। 11 दिसंबर के अगले दिन तक सीटों की हेरा फेरी लगी रही। 230 सीटों पर मतदान गणना हुई थी। कभी कांग्रेस आगे और कभी भाजपा आगे।

और फिर लास्ट में कांग्रेस 114 और भाजपा 109 पर रूकी। पूर्ण बहुमत से दोनों ही दूर रहे। दोनों ही पार्टियों की वोट शेयर की बात करें तो वह भी काफी नजदीकी रहा।

देखने लायक यह रहा कि कई सीटों पर वोटों की गिनती भी काफी नजदीकी रही। ऐसी 10 सीटें मध्य प्रदेश में रहीं जहां पर वोट अंतर 1000 से भी कम था। जिसमें से कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की और वहीं बीजेपी ने 3 सीटों पर। देखा जाए तो मुकाबला काफी कांटे का रहा।

अगर ये 7 सीटें भाजपा के पास जाती तो भाजपा सरकार बनाती वहीं अगर तीन सीटें कांग्रेस के पास जाती तो कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाती। इन सीटों पर भाजपा हार का जोखिम नहीं उठा सकती थी इसीलिए बार बार काउंटिंग की जा रही थी। इसी के कारण काउंटिंग में काफी वक्त लगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago