हलचल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टंडन के निधन की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, यूपी सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे लालजी टंडन

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के निधन से हमने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्होंने लखनऊ का सांस्कृतिक परिष्कार किया और जो कुशाग्रबुद्धि वाले राष्ट्रीय नेता थे। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

गुजरात में सीआर पाटिल और लद्दाख में जामयांग सेरिंग नामग्याल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान

यूपी में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई: मोदी

लालजी टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री लालजी टंडन को समाज सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से दुखी हूं।’

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago