ताजा-खबरें

भगवान केदारनाथ धाम के खुल गए कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के पट आज बुधवार सुबह विधिवत खुल गए। इस दौरान सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की गई। कोरोना असर की वजह से इस बार मंदिर में सिर्फ एक दर्जन के लगभग लोग मौजूद थे।

सुबह विधि विधान पूजा संपन्न के बाद खुले पट

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम मंदिर के पट सर्दियों में 6 महीने के लिए बंद रहते हैं और गर्मी आने पर अप्रैल के आसपास खुलते हैं। बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र, मेष लग्न में प्रातः 6 बज कर 10 मिनट पर विधिपूवर्क पूजा के बाद पट खोल दिए गए।

Read More: जानिये, पृथ्वी के पास से इस समय गुजरेगा पहाड़ के आकार का उल्कापिंड

पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने मीडिया को बताया कि आज बुधवार सुबह कपाट खुलने के बाद सर्वप्रथम पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा विधिवत संपन्न कराई गई। इस दौरान कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। गौरतलब है कि हजारों वर्ष पुराने भगवान भोलेनाथ के चमत्कारी मंदिर के हर साल अप्रैल के महीने में ही पट खुलते हैं। पिछली साल कपाट खुलते समय लगभग 3 ​हजार श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे और आज लगभग एक दर्जन लोग मंदिर में मौजूद रहे।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago