हलचल

लोकसभा में पल भर में शांत हो जाता है हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला का ये अनोखा अंदाज चर्चा में

17वीं लोकसभा का पहला सत्र इन दिनों सांसदों की बहस या किसी बिल की वजह से मीडिया की सुर्खियों में नहीं, बल्कि नए स्पीकर ओम बिड़ला के सदन चलाने को लेकर हर तरफ चर्चा है। ओम बिड़ला सदन की कार्यवाही में हिन्दी पर काफी जोर देते हैं और पूरे दिन सदस्यों से बात और सभी नियमों का पालन हिंदी में ही करते है।

अब तक जहां सदन में वोटिंग के दौरान स्पीकर सदस्यों से अंग्रेजी के ‘आइस’ और ‘नोस’ बुलवाता था वहीं बिड़ला ‘हां’ और ‘ना’ का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही वह किसी भी सांसद को बुलाने के लिए ‘माननीय सदस्य’ शब्द का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

हंगामा कैसे शांत करवाते हैं बिड़ला

सदन की कार्यवाही के दौरान किसी विषय पर सांसदों के बीच हंगामा होना लाजमी है। ऐसे में बिड़ला हंगामा होने पर ‘आसन पैरों पर हैं’ बोलते हैं, जिसका मतलब होता है अब लोकसभा स्पीकर या सभापति अपने आसन (सीट) से खड़ा हो गया है तो सभी सदस्यों को अपनी सीट पर बैठना है।

लोकसभा हो या राज्यसभा, सदन में स्पीकर या सभापति सबसे बड़ा पद होता है। सदन की यह परंपरा रही है कि जब भी कोई सदस्य अपनी बात रख रहा है और ऐसे में सभापति अपनी सीट से खड़ा हो गया तो उस सदस्य को बात बीच में रोककर सीट पर बैठना होता है।

इसके अलावा सदन में स्पीकर एक साथ दो सदस्यों को बोलने की इजाजत नहीं देते हैं, क्योंकि सभी सदस्यों का भाषण और पूरी कार्यवाही लिखित में रिकॉर्ड होती है ऐसे में कोई दो लोग एक साथ नहीं बोल सकते हैं।

ब्रिटिश संसद जैसा हमारा संसद

यह हम सभी जानते हैं कि भारतीय संविधान का काफी हिस्सा ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है। ब्रिटेन की संसद में भी स्पीकर की इजाजत के बिना कोई सदस्य अपनी बात नहीं रख सकता है, वहीं स्पीकर के अपनी सीट से खड़े होने पर सदस्य को रूक जाना होता है।

ओम बिड़ला ने स्पीकर का प्रभार संभालने के बाद से ही लोकसभा की कार्यवाही में कई अहम बदलाव किए हैं। वह नए सदस्यों को ज्यादा बोलने का मौका देते हैं। इसके अलावा शून्यकाल का समय भी बढ़ाया है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago